Gold deposit found MP: एमपी के इस जिले में मिला सोने का भंडार, लबालब होगा प्रदेश का खजाना
Gold deposit found MP: देश का हृदय स्थल कहा जाने वाला मध्यप्रदेश खनिज संपदा की दृष्टि से भी बेहद संपन्न है। हमारी यह खनिज संपदा हर साल प्रदेश को बड़े पैमाने पर राजस्व मुहैया कराकर मालामाल कराती है। अब प्रदेश के एक और जिले में लाखों टन सोना दबे होने की जानकारी सामने आई है। कहा जा रहा है कि जल्द ही यहां से सोने का खनन शुरू हो सकता है।
भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) ने जबलपुर की सिहोरा तहसील के महंगवा केवलारी क्षेत्र में एक विशाल सोने के भंडार की खोज की है। यह खोज जीएसआई की टीम द्वारा कई सालों तक की गई मेहनत और मिट्टी के नमूनों के रासायनिक विश्लेषण के बाद सामने आई है।

इतने क्षेत्र में फैला है सोने का खजाना (Gold deposit found MP)
कहा जा रहा है कि यहां पर जमीन के भीतर करीब 100 हेक्टेयर में सोने का यह खजाना फैला है। इसमें लाखों टन सोना होने का अनुमान है। दावा तो यहां तक किया जा रहा है कि यह मध्य भारत की सबसे बड़ी खनिज खोजों में से एक हो सकती है। यही नहीं यह सोना देश की सोने की मांग का एक बड़ा हिस्सा पूरा कर सकता है।
इस तरह ढूंढा गया सोने का यह भंडार (Gold deposit found MP)
बताया जाता है कि इस खजाने की तलाश करने के लिए जीएसआई की टीम ने महंगवा केवलारी में मिट्टी और चट्टानों के सैंपल की स्टडी की। रासायनिक परीक्षणों में न केवल सोने की मौजूदगी की पुष्टि हुई, बल्कि तांबा और अन्य कीमती धातुओं के अंश भी यहां मिले हैं।

पहले से ही मशहूर है यह पूरा क्षेत्र (Gold deposit found MP)
वैसे यह क्षेत्र पहले से ही कई खनिजों की प्रचुर उपलब्धता के कारण प्रसिद्ध है। यहां पर लौह अयस्क, मैगजीन, बॉक्साइट और संगमरमर जैसे खनिज की थोक में उपलब्धता रही है। अब सोने की भी खोज ने इस क्षेत्र का महत्व और बढ़ा दिया है। वैज्ञानिक और जानकार इसे प्रदेश के आर्थिक भविष्य के लिए गेम चेंजर मान रहे हैं।
- Read Also: Crematorium road issue: शमशान घाट जाने रास्ता नहीं, कैसे ले जाएं शव और लकड़ी, नहीं हो रही सुनवाई
रोजगार के बड़े पैमाने पर होंगे अवसर (Gold deposit found MP)
जानकारों के अनुसार अगर यह भंडार आर्थिक रूप से भी व्यवहारिक साबित होता है तो जल्द ही यहां व्यवसायिक खनन शुरू हो सकता है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर तो बढ़ेंगे ही, प्रदेश की अर्थव्यवस्था भी इसके कारण बुलंदियों पर पहुंच सकेगी।
- Read Also: Indian Railways round trip discount: दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफ़ा: राउंड ट्रिप पैकेज में 20% छूट
विस्तृत अध्ययन के बाद ही होगी पुष्टि (Gold deposit found MP)
इस क्षेत्र में सोना होने की पुष्टि भले ही हो गई है, लेकिन यहां से खनन इतना आसान भी नहीं है। अब यहां सोने की मात्रा और खनन की संभावनाओं का विस्तृत अध्ययन किया जाएगा। इसमें यदि सब कुछ योजना के अनुसार हुआ तो फिर खनन प्रारंभ किया जा सकेगा। (Gold deposit found MP)
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



