Indian railway : यदि लेट हो गई ट्रेन तो IRCTC से मुफ्त मिलेगा आपको नाश्ता और भोजन, इन यात्रियों को मिलती है यह सुविधा

भारत में ट्रेनों की लेटलतीफी (delay in trains) कोई नई बात नहीं है। खासतौर से ठंड के मौसम में तो अधिकांश ट्रेनें घंटों देरी से चलती हैं। ऐसे में यात्री भी सिवाय इंतजार करने के कुछ और नहीं कर पाते। हालांकि रेलवे की ओर से इन परिस्थितियों में यात्रियों की सुविधा के लिए कई सेवाओं का प्रावधान किया गया है। इन परिस्थितियों में IRCTC के जरिए यात्रियों को कई सुविधाएं भी फ्री (Many features are also free) में मिलती हैं।
यह बात अलग है कि अधिकांश यात्रियों को इसकी जानकारी ही नहीं है। ऐसे में वे इन सेवाओं का लाभ भी नहीं ले पाते हैं। विदेशों की तरह भारत में भी तीन के लेट होने पर यात्रियों को कई सुविधाएं देने की व्यवस्था है। आज हम आपको ऐसी ही एक सुविधा के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं कि ट्रेन लेट होने पर इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) आपको कौन-कौन सी सेवाएं मुफ्त देता है।
ट्रेन लेट होने पर IRCTC मुफ्त खाना देता है
अगर आपकी ट्रेन लेट हो जाती है, तो IRCTC आपको खाना और सॉफ्ट ड्रिंक (Food and soft drinks) मुफ्त में प्रोवाइड कराती है। यह खाना आपको IRCTC द्वारा बिल्कुल मुफ्त दिया जाता है। ऐसे में आप मुफ्त भोजन और शीतल पेय के अपने अधिकार का उपयोग करके फ्री में ऑर्डर कर सकते हैं। भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक ट्रेन के लेट होने पर यात्रियों को आईआरसीटीसी की कैटरिंग पॉलिसी (IRCTC Catering Policy) के तहत नाश्ता और हल्का भोजन दिया जाता है।
इन यात्रियों को मिलती है यह सुविधा
IRCTC के नियमों के मुताबिक यात्रियों को फ्री मील मुहैया कराया जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है कि अगर ट्रेन 30 मिनट लेट हो जाती है तो आपको खाने की सुविधा मिल जाएगी। कैटरिंग पॉलिसी के तहत अगर ट्रेन दो घंटे या उससे ज्यादा लेट होती है तो फ्री मील की सुविधा दी जाती है। हालांकि यह सुविधा सभी ट्रेनों के यात्रियों के लिए नहीं है। केवल शताब्दी, राजधानी और दुरंतो से यात्रा करने वाले लोगों को यह सुविधा दी जाती है।
ट्रेन लेट होने पर यह दिया जाता है फ्री
इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के अनुसार, चाय/कॉफी कैटेगरी में दो बिस्कुट, चाय/कॉफी किट (7 ग्राम) चाय/कॉफी, दूध क्रीमर पाउच (5 ग्राम) दिया जाता है। वहीं नाश्ता और शाम की चाय की बात करें तो 4-ब्रेड स्लाइस (भूरा/सफेद)(बड़ा टुकड़ा), 1-बटर चिपलेट (8-10 ग्राम), 1-टेट्रा पैक में फलों का पेय (200 मिली), चाय/कॉफी किट और चाय/कॉफी, दूध क्रीमर पाउच (5 ग्राम) दिया जाता है।
वहीं लंच/डिनर में यात्रा करने वाले यात्रियों को चावल (200 ग्राम), दाल (100 ग्राम) (पीली दाल राजमा/ छोले) व अचार के पाउच (15 ग्राम) या फिर इसके बदले में आप 7 पूरी (175 ग्राम), मिक्स वेज/आलू भाजी (150 ग्राम), अचार पाउच (15 ग्राम), नमक और काली मिर्च पाउच ऑर्डर कर सकते हैं। इसलिए अब यदि आप इन ट्रेनों में सफर कर रहे हैं और ट्रेन दो घंटे से ज्यादा लेट हो जाए तो अपने इस अधिकार का उपयोग जरूर करें।
News & Image Source : https://www.jansatta.com/utility-news/indian-railways-irctc-if-the-train-is-late-then-food-and-these-things-will-be-available-for-free-know-rules/2363423/



