MP Board Exam Update : अवकाश के बावजूद 3 अप्रैल को पूर्व निर्धारित टाइम टेबल के अनुसार होंगे पेपर, आदेश हुए जारी
MP Board Exam Update: Despite the holiday, papers will be held on April 3 according to the pre-determined time table, orders issued

MP Board Exam Update: राज्य शासन ने भले ही आगामी 3 अप्रैल को सामान्य अवकाश घोषित कर दिया है, लेकिन उस दिन होने वाली परीक्षाओं पर इसका कोई असर नहीं होगा। उस दिन होने वाली परीक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित टाइम टेबल के आधार पर ही होगा। राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल ने भी यह स्पष्ट कर दिया है। इसके साथ ही इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देशानुसार बोर्ड पैटर्न पर आधारित कक्षा 5वीं एवं 8वीं की वार्षिक परीक्षा 25 मार्च 2023 से 3 अप्रैल 2023 तक आयोजित की जा रही है। इसके साथ ही माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं भी ली जा रही हैं। पहले 3 अप्रैल को अवकाश घोषित नहीं था।
Also Read : Traditional Bengali Saree: नवमी के दिन पहने बंगाली स्टाइल साड़ी और दुर्गा पूजा में पाए अपना परफेक्ट लुक
इस बीच मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल द्वारा 3 अप्रैल 2023 को महावीर जयंती के उपलक्ष्य में सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। इससे इस बात को लेकर असमंजस था कि उस दिन होने वाले पेपर होंगे या नहीं। आखिरकार इसे लेकर स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट कर दी गई है।
राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल ने इस बारे में स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं कि 03 अप्रैल 2023 को होने वाली कक्षा 5वीं एवं 8वीं की वार्षिक परीक्षाएं राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा जारी समय विभाग चक्र के अनुसार ही विधिवत संपादित होगी। समस्त शिक्षा प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि कक्षा पांचवीं एवं 8वीं में अध्ययनरत समस्त छात्रों को सूचित किया जाए कि 03 अप्रैल 2023 को दी गई समय सारणी के अनुसार गणित/संगीत का प्रश्न पत्र देने हेतु परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित हों। इसी तरह कक्षा 12वीं के समाजशास्त्र का प्रश्न पत्र भी 03 अप्रैल 2023 को निर्धारित समय विभाग चक्र के अनुसार संपादित होगा।



