बड़ी खबरें

Betul Accident News: अज्ञात जीप की ने मारी बाइक को टक्कर, एक ही परिवार के 4 लोग घायल

▪️ विजय सावरकर, मुलताई 

Betul Accident News: प्रभातपट्टन ब्लाक के ग्राम आष्टा से ग्राम बलेगांव मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो बच्चो का भी समावेश है। प्रभातपट्टन ब्लाक के ग्राम अमरावतीघाट निवासी दुर्गेश पिता नामदेव सातपुते 32 साल अपनी भाभी पूनम पति प्रकाश सातपुते 27 साल, भतीजे हिमांशु पिता प्रकाश सातपुते 5 साल, माही पिता प्रकाश सातपुते 8 साल के साथ बाइक से मंगलवार सुबह कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर ताप्ती नदी में स्नान करने ग्राम बलेगाव जा रहा था।

Als0 Read: Betul News: हद है… दो शादीशुदा बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार, जगहंसाई और बदनामी से व्यथित पति ने पीया जहर

इस दौरान आष्टा से बलेगाव मार्ग पर पीछे से अज्ञात जीप चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और भाग गया। जिससे चारो गिरकर घायल हो गए। जिन्हें निजी वाहन से मुलताईं के सरकारी अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया गया गया। दुर्घटना में हिमांशु के सिर एवं हाथ मे, माही के हाथ मे चोट आई है। पूनम एवं दुर्गेश को भी हल्की चोट आई है।

Als0 Read: Lava Blaze 5G: लॉन्च हुआ भारत का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, कीमत जानकार रह जाएंगे हैरान

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button