टेक/ऑटो

Citroen eC3: अब टाटा और मारुति का क्या होगा! आ गई 320km की रेंज वाली शानदार इलेक्ट्रिक कार, कीमत भी बस इतनी

Citroen eC3: What will happen to Tata and Maruti now! A great electric car with a range of 320 km has arrived, the price is also just this much

Citroen eC3: अब टाटा और मारुति का क्या होगा! आ गई 320km की रेंज वाली शानदार इलेक्ट्रिक कार, कीमत भी बस इतनी
Source – Social Media

Citroen eC3 : महंगे पेट्रोल और डीजल की वजह से लोग इलेक्ट्रिक कारों की तरफ आकर्षित हो रहे है। फोर व्हीलर कंपनियां भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक कारे लॉन्च कर रही है। इसी क्रम में फ्रांस की वाहन निर्माता कंपनी ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार eC3 के बुकिंग का अनाउंसमेंट कर चुकी है। इस कार की बुकिंग के लिए सिट्रोएन eC3 ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। इस दमदार कार की बुकिंग के लिए ग्राहकों को 25000 रूपए की टोकन राशि जमा करानी होगी। फरवरी माह के आखिरी तक कार लांच हो जाएगी, इसके साथ ही कार की कीमत की भी घोषणा कर दी जायेगी।

सिट्रोएन eC3 कार का नया डिजाइन

एक रिपोर्ट के अनुसार इस कार में चार्जिंग पोर्ट को फ्रंट फेंडर पर दिया गया है। इसके आंतरिक भाग में भी कुछ बदलाव देखने को मिलने वाला है। इस कार में गियर लीवर की जगह पर ड्राइव मोड को चुनने के लिए सेंटर कंसोल का बटन भी आपको मिलेगा।

Citroen eC3: अब टाटा और मारुति का क्या होगा! आ गई 320km की रेंज वाली शानदार इलेक्ट्रिक कार, कीमत भी बस इतनी
Source – Social Media

जानिए फीचर्स और कीमत (Citroen eC3)

इस इलेक्ट्रिक कार में आपको तमाम फीचर्स मिलेंगे। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार यह कार दो वेरिएंट में लांच होगी। इसमें फीचर के रूप में वायरलेस एप्पल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करने वाला 10.2 इंच का इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। इसके साथ ही चार स्पीकर ऑडियो सिस्टम और हाइट एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे कई दमदार फीचर्स शामिल है। कंपनी ने इस कार की शोरूम कीमत 5.7 लाख से लेकर 8.6 तक हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार फरवरी के महीने में इसकी कीमत को लेकर बड़ा खुलासा किया जायेगा।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button