Weather News : मध्यप्रदेश में पढ़ रही रिकॉर्डतोड़ ठंड, इन जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी
Weather News : मध्यप्रदेश में पढ़ रही रिकॉर्डतोड़ ठंड, इन जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी। प्रदेश में इन दिनों रिकॉर्ड तोड़ ठंड देखने मिल रही है। ठंड ने 58 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आपको बता दे की नए साल में आपको ओर भी ज्यादा ठंड देखने मिल सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में तो कोल्ड डे का अलर्ट भी जारी कर दिया है। पचमढ़ी, भोपाल, राजगढ़, खजुराहो, मंडला एवं उमरिया में रात का तापमान पांच डिग्री से कम रहा। वही कई जिलों में तो शीतलहर का भी असर देखने मिला है।
नए सिस्टम से बढ़ रही है ठंड
वर्तमान में उत्तर-पश्चिम भारत में जेट स्ट्रीम सक्रिय है, जिसके कारण हवाएं 240 किमी प्रति घंटा की गति से पश्चिम से पूर्व की दिशा में चल रही हैं। इसके अलावा, अंडमान में कम दबाव का क्षेत्र और अरब सागर में चक्रवात भी सक्रिय है। पाकिस्तान के पास एक पश्चिमी विक्षोभ और जम्मू में ऊपरी हवाओं में चक्रवात बन चुका है।
मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए अलर्ट किया जारी
मौसम विभाग ने शाजापुर, आगर-मालवा, राजगढ़, सीहोर, रायसेन, उमरिया, शहडोल, अनुपपुर और मंडला जिलों में आरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। यहां बर्फ जमने और पाला पड़ने की संभावना जताई गई है। वहीं, भोपाल और जबलपुर में शीतलहर के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, नीमच, मंदसौर, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, शिवपुरी, मुरैना, भिंड, छतरपुर, पन्ना, सतना, सिंगरौली, कटनी, डिंडौरी, पांढुर्ना, सिवनी, बालाघाट, हरदा और नरसिंहपुर में कोल्ड डे या कोल्ड वेव की स्थिति बनी रहेगी, और यहां भी यलो अलर्ट जारी किया गया है।
खास खबरे
- Betul Mandi Bhav: बैतूल मंडी भाव: मूंग 7601 और सरसों 7401 रुपए तक पहुंची, जानिए 10 जून के ताजा रेट
- MP Infrastructure Inspection: एमपी में निर्माण कार्यों में धांधली पर बड़ी कार्रवाई, कई कंपनियों को किया ब्लैकलिस्ट, अधिकारियों पर भी गिरी गाज
- Betul Collectorate Restrictions: कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी प्रतिबंधित, कलेक्टर ने जारी किए आदेश
- Betul Mandi Bhav: बैतूल मंडी में 8198 बोरी उपज की आवक, जानिए गेहूं, सोयाबीन और मक्का के ताजा भाव
- Betul Crime News: जिस युवक से कोई दुश्मनी नहीं थी, उसी की ले ली जान; बैतूल में सनसनीखेज खुलासा



