बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
Suicide : अज्ञात कारणों से युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान हुई मौत

बैतूल जिले के ग्राम खेड़ी सावलीगढ़ के एक युवक ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने उसकी जान बचाने बैतूल से लेकर पाढर तक दौड़ लगाई, लेकिन उनके प्रयास सफल नहीं हो पाए। रंगपंचमी के दिन युवक की असमय मौत से ना केवल परिवार में बल्कि पूरे ग्राम में मातम का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक खेड़ी के प्रतिष्ठित हंसराज सिंह ठाकुर के लाडले बेटे धनश्याम सिंह ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। बड़े भाई धनंजय सिंह के अनुसार छोटे भाई घनश्याम (21) ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी किसी को कुछ जानकारी ही नहीं है।
रात में जब वह लगातार उलटियां करने लगा तो उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे पाढर रेफर किया। उपचार के बावजूद घनश्याम को बचाया नहीं जा सका। पाढर अस्पताल से मृतक के शव को बैतूल लाया जाएगा। जहां शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा।



