टेक/ऑटो

सबकी पसंदीदा बाइक Yamaha RX100 जल्द कर रही वापसी, इस तरह का होगा नया अवतार..

Everyone's favorite bike Yamaha RX100 is making a comeback soon, this will be the new avatar..

सबकी पसंदीदा बाइक Yamaha RX100 जल्द कर रही वापसी, इस तरह का होगा नया अवतार..Yamaha RX100: भारत में यामहा एक फेमस ब्रांड है। इसकी कई गाडि़यां सिर्फ नाम से बिकती है। देश में करोड़ों लोगों की पसंद Yamaha RX100 को फिर से लांच करने की तैयारी कंपनी कर रही है। इस बाइक के बंद होने के बाद से कई कंपनियों ने इसकी जैसी बाइक लांच की, लेकिन किसी ने उन कंपनियों को उतना अच्‍छा रिस्‍पांस नहीं दिया। अब खबर आ रही है कि सबकी पसंदीदा बाइक RX100 को फिर से लांच करने की पूरी तैयारी की जा रही है। यामाहा मोटर इंडिया के चेयरमैन यासीन सुहाना के मुताबिक यामाहा आर एक्स हंड्रेड को नए अवतार में मार्केट निकाला जा सकता है। तो यामाहा RX100 के नए अवतार के बारे में जानते हैं।

सबकी पसंदीदा बाइक Yamaha RX100 जल्द कर रही वापसी, इस तरह का होगा नया अवतार..

इस साल लॉन्च होगी Yamaha RX100

हाल ही में हिंदू बिजनेसलाइन में खबर छपी है कि यामाहा की प्रतिष्ठित बाइक भारत में फिर से लॉन्च हो सकती है। इसके बाद लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। Yamaha Motor India के चेयरमैन ने कहा कि हम RX100 को वापस लाना चाहते हैं, जिसमें BS6 इंजन हो सकते हैं। इसे बेहतर स्टाइल और फीचर्स के साथ पेश करना एक बड़ी चुनौती है, जिसे संभव बनाने की कोशिश की जा रही है। हो सकता है इसे साल 2026 तक किसी और नेमप्लेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

आपको बता दें कि Yamaha RX100 को भारत में साल 1985 में लॉन्च किया गया था और साल 1996 तक इसका प्रोडक्शन होता रहा। इसके बाद इस आइकॉनिक मोटरसाइकिल की बिक्री भारत में बंद हो गई। यह बाइक हर गली नुक्कड़ से लेकर महानगरों तक हर उम्र के लोगों के बीच खासी लोकप्रिय थी। Yamaha RX100 को फिल्मों में भी देखा गया था। Yamaha RX100 का भारत में आगमन लाखों लोगों के लिए एक सुंदर सपने के सच होने जैसा होगा।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button