धर्म/अध्यात्म अपडेट

Ramleela 2024 : दूल्हा बनेंगे रामजी, सीता मैया को ब्याहने जाएंगे जनकपुरी

Ramleela 2024 : बैतूल। पंजाबी कृष्ण मंदिर गंज से आज रविवार को शाम 5 बजे श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति द्वारा भव्य राम बारात निकाली जाएगी। शिवजी का धनुष तोड़ने के बाद भगवान रामजी दूल्हा बनकर सीता मैया को ब्याहने बारात लेकर जनकपुरी (दुर्गा माता मंदिर पेट्रोल पंप, बैतूल गंज) पहुंचेंगे। बाराती के रूप में आयोजन समिति के पदाधिकारी सहित नगरवासी भी इस बारात में शामिल होंगे।

Ramleela 2024 : दूल्हा बनेंगे रामजी, सीता मैया को ब्याहने जाएंगे जनकपुरी
File Photo

Ramleela 2024 : बैतूल। पंजाबी कृष्ण मंदिर गंज से आज रविवार को शाम 5 बजे श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति द्वारा भव्य राम बारात निकाली जाएगी। शिवजी का धनुष तोड़ने के बाद भगवान रामजी दूल्हा बनकर सीता मैया को ब्याहने बारात लेकर जनकपुरी (दुर्गा माता मंदिर पेट्रोल पंप, बैतूल गंज) पहुंचेंगे। बाराती के रूप में आयोजन समिति के पदाधिकारी सहित नगरवासी भी इस बारात में शामिल होंगे।

श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति के तत्वावधान में चल रही रामलीला के चौथे दिन धनुष यज्ञ, सीता स्वयंबर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का मंचन हुआ। आज श्री राम जी के विवाह के लिए आयोध्यापुरी (पंजाबी कृष्ण मंदिर) से राम बारात निकाली जाएगी। रामलीला में शिरकत कर रहे श्रद्धालुओं को भी सीधे तौर पर बाराती के रूप में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। बारात निकलने से पहले समिति द्वारा पंजाबी कृष्ण मंदिर परिसर में आज दोपहर में भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। शाम को राम बारात निकाली जाएगी।

रथ पर सवार होकर निकलेंगे रामजी

दूल्हा बने भगवान रामजी रथ में सवार होकर निकलेंगे। उनके साथ लक्ष्मण जी, भरत जी, शत्रुघ्न जी और गुरु वशिष्ठ भी बारात में शामिल होंगे। बाराती के रूप में समिति के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल होंगे। राम बारात को लेकर नगर वासियों में अति उत्साह है। बैंड-बाजे की धुन पर बाराती, युवा व बच्चे गरबा-डांडिया करते हुए जनकपुरी पहुंचेंगे।

विधि-विधान से संपन्न होगा विवाह

यहां प्रभु श्रीराम और माता सीता का विधि-विधान के साथ विवाह सम्पन्न कराया जाएगा। विवाह सम्पन्न होते ही बारात वापस रामलीला मंच पर पहुंचेगी। यहां पर दूल्हा द्वारा दुल्हन को लेकर घर लौटने पर की जाने वाली पारंपरिक रस्मों का मंचन किया जाएगा। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से राम बारात में शामिल होने का आग्रह किया है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button