मध्यप्रदेश अपडेट

MP Rain Alert: कल से एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, इन इलाकों में होगी बारिश, आज 4 जिलों के लिए चेतावनी

MP Rain Alert: मध्यप्रदेश में आने वाले दिनों में कई इलाकों में बारिश हो सकती है। यह कल से एक्टिव होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगा। दूसरी ओर आज भी प्रदेश के 4 जिलों में बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। दूसरी ओर इसी महीने फिर हीट वेव यानी गर्म हवाओं का सामना भी प्रदेश वासियों को करना पड़ेगा।

मौसम केंद्र भोपाल द्वारा 28 फरवरी को जारी बुलेटिन में संभावना जताई गई थी कि 1 मार्च को मुरैना, भिंड, ग्वालियर और दतिया में बारिश हो सकती है या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। इसके अलावा कल 2 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में भी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के पूर्वी-उत्तरी हिस्से यानी इंदौर, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

इसी महीने चलेंगी गर्म हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार इसी महीने की 15 तारीख के बाद प्रदेश में हीट वेव चलने लेंगी। मौसम विभाग का मानना है कि मार्च से कई तक 15 से 20 दि तक गर्म हवाएं चल सकती है। हालांकि अप्रैल-मई महीनों में हीट वेव का ज्यादा असर हो सकता है। इसके चलते गर्म चलने के दिन बढ़ कर 30 से 35 दिन तक हो सकते हैं।

होली के बाद बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार होली के बाद दिन के तापमान में खासी बढ़ोतरी हो सकती है। इसके चलते ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और इंदौर संभाग के जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तक हो सकता है। इसी बीच भोपाल, इंदौर-उज्जैन संभाग में मावठा गिरने के भी आसार है। पिछले 10 सालों का ट्रेंड देखा जाए तो मार्च महीने में मावठा गिरता ही है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button