यूटिलिटी अपडेट

Sanchi Nariyal Pani : अब ले सकेंगे सांची के नेचुरल नारियल पानी का मजा

Sanchi Nariyal Pani : दूध, दही, श्रीखंड, बृज पेड़ा, केशव पेड़ा, सांची नीर और सांची खीर सहित अन्य उत्पादों के बाद अब सांची दुग्ध संघ अपना नया उत्पाद शुद्ध, नेचुरल और पाश्चुरीकृत "सांची नारियल पानी" बाजार में लाएगा। पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल 28 अक्टूबर को भोपाल सहकारी दुग्ध संघ के मुख्य डेयरी प्लांट में इसकी बिक्री का विधवत शुभारंभ करेंगे।

Sanchi Nariyal Pani : अब ले सकेंगे सांची के नेचुरल नारियल पानी का मजा

Sanchi Nariyal Pani : दूध, दही, श्रीखंड, बृज पेड़ा, केशव पेड़ा, सांची नीर और सांची खीर सहित अन्य उत्पादों के बाद अब सांची दुग्ध संघ अपना नया उत्पाद शुद्ध, नेचुरल और पाश्चुरीकृत “सांची नारियल पानी” बाजार में लाएगा। पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल 28 अक्टूबर को भोपाल सहकारी दुग्ध संघ के मुख्य डेयरी प्लांट में इसकी बिक्री का विधवत शुभारंभ करेंगे।

इसे नारियल उत्पादन क्षेत्र तमिलनाडु के पोलाची में 200 एम एल की बोतल में पैक कराया जाएगा। इसका बाजार मूल्य ₹50 रूपये प्रति बोतल रहेगा। सांची दुग्ध संघ की यह बड़ी उपलब्धि होगी, क्योंकि अभी तक किसी भी दुग्ध सहकारी संघ ने पैक बोतल में नारियल पानी उपलब्ध नहीं कराया है।

यह है इस पहल का मुख्य उद्देश्य

भोपाल दुग्ध संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर.पी. तिवारी ने बताया कि शुद्धता ही सांची की पहचान है। सांची द्वारा नारियल पानी बाजार में लाने का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को वाजिब दामों पर पर्याप्त मात्रा में शुद्ध नारियल पानी उपलब्ध करवाना है।

अब मुहैया करा रहा 25 प्रोडक्ट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पशुपालन मंत्री लखन पटेल के नेतृत्व में सांची दुग्ध संघ निरंतर तरक्की कर रहा है। कुछ वर्ष पहले तक 04 से 06 उत्पादों तक सीमित रहने वाला दुग्ध संघ अब 25 तरह के अपने उत्पाद बाजार में उपलब्ध करवा रहा है। इससे सांची पार्लर संचालकों की आय में वृद्धि हुई है और स्थान-स्थान पर स्मार्ट सांची पार्लर लगाए जा रहे हैं।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button