बड़ी खबरेंबैतूल अपडेट

Chhindwada-nagpur highway flying car : तेज रफ्तार में दौड़ते हुए आई कार और फिर उड़ते हुए पहुंच गई खेत में, खाई कई पलटियां…

Chhindwada-nagpur highway flying car
तेज रफ्तार में दौड़ते हुए आई कार और फिर उड़ते हुए पहुंच गई खेत में, खाई कई पलटियां…

सड़कों और खासकर नेशनल हाईवे (National Highway) पर सरपट दौड़ते वाहन तो हम आए दिन देखते हैं। लेकिन, क्या आपने सड़क से अचानक हवा में उड़ती हुई कार देखी हैं? शायद नहीं देखी होगी… तो लीजिए आज हम आपको यह भी दिखा देते हैं। छिंदवाड़ा-नागपुर नेशनल हाईवे (Chhindwada-Nagpur National highway) पर हुए एक हादसे के दौरान आज ऐसा ही कुछ नजारा नजर आया। अच्छी बात यह रही कि कार में सवार पिता और पुत्री को मामूली चोट ही इस भयानक हादसे में आई।

मिली जानकारी के अनुसार इस वीडियो को छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ (Chhindwada MP Nakulnath) ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान वाहन सावधानी से चलाएं। यहां देखें वीडियो…👇🏻

 

यातायात डीएसपी सुदेश सिंह ने घटना के संबंध में बताया कि एक कार नागपुर से छिंदवाड़ा आ रही थी। देवर्धा के पास सड़क पर बारिश का पानी भर गया था। तेज रफ्तार कार जैसे ही यहां पहुंचती है, उसका एक टायर हल्का सा उठा और इसकी वजह से कार डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर और खेत में चार-पांच पलटी खाकर गिर गई। इसी दौरान किसी ने कार हादसे का वीडियो बना लिया, जो अब जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कार में सवार पिता-पुत्री घायल हुए है, जिन्हें मामूली चोट आई है। कार पलटने की सबसे बड़ी वजह तेज रफ्तार को बताया जा रहा है।

वीडियो को छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ ने ट्वीटर पर शेयर करते हुए लोगों से वाहन धीमी गति से चलाने की अपील भी की है। यातायात डीएसपी ने बताया कि ट्वीट के बाद ही पुलिस को पता चला और पुलिस ने हरकत में आकर मौके पर पहुंची, लेकिन जब तक कार मालिक अपनी कार वहां से ले जा चुके थे।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button