बिजली कंपनी का कारनामा : कनेक्शन लिया ठेकेदार ने, चोरी का प्रकरण बना डाला पंचायत का, 53 हजार से ज्यादा का जुर्माना भी ठोका

• अंकित सूर्यवंशी, आमला
Deed of electricity company : बैतूल जिले के आमला ब्लॉक में बिजली कंपनी की मनमानी का मामला सामने आया है। यहां की एक पंचायत में नल जल योजना की टेस्टिंग के लिए चोरी से बिजली ठेकेदार ने ली थी। वहीं अभी योजना पंचायत के हैंडओवर भी नहीं की गई है। इसके बावजूद बिजली कंपनी ने पंचायत पर बिजली चोरी का प्रकरण बना डाला। यही नहीं 53 हजार से ज्यादा का जुर्माना भी ठोक दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक विकासखण्ड की ग्राम पंचायत जमदेही कला में पीएचई विभाग द्वारा नलजल योजना का कार्य प्रगतिरत है। जिसके तहत बोर खनन किया गया था। नल जल योजना के ठेकेदार द्वारा बोर में मोटर डाली गई थी। पीएचई विभाग द्वारा इसके कनेक्शन हेतु बिजली विभाग को पत्र लिख कर नलजल योजना के तहत खनित नलकूप स्त्रोत हेतु स्थाई विद्युत कनेक्शन कराने डिमांड नोट और प्राक्कलन उपलब्ध कराने हेतु 8 जून को पत्र लिखा गया था। बावजूद इसके बिजली विभाग द्वारा ग्राम पंचायत पर बिजली चोरी का प्रकरण बना दिया गया।
यह भी पढ़ें… Fraud : पीएचई का कारनामा, जहां से पानी लाना है, वहां तक पाइप पहुंचे ही नहीं, फिर भी अफसरों को दिख गया पानी आते हुए
नलजल योजना का कार्य पीएचई विभाग द्वारा कराया जा रहा है। जो कि अभी तक पंचायत को हैंडओवर नहीं की गई। इसके बाद भी पंचायत पर जुर्माना ठोकना समझ से परे नजर आ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा 17 मई को मोटर व पानी सप्लाई चेक करने हेतु बिजली सप्लाई ली गई थी। दूसरी ओर 19 मई को बिजली विभाग द्वारा बिजली चोरी का प्रकरण बना दिया गया।
यह भी पढ़ें… Gram Samvaad: कलेक्टर पहुंचे दूरस्थ ग्राम लीलाझर: ग्रामीणों ने बताया- साहब, शुरू नहीं हुआ नल-जल योजना का काम, ट्रांसफार्मर भी नहीं बदल रही बिजली कंपनी
मामला जमदेही कला का और जुर्माना ठोक दिया जमदेही खुर्द पर
ग्राम पंचायत जमदेही कला में पीएचई विभाग द्वारा नलजल योजना का कार्य किया जा रहा है। वहीं बिजली कंपनी द्वारा ग्राम पंचायत जमदेही खुर्द पर 53599 रुपए का जुर्माना ठोक दिया गया। यह जुर्माना प्रकरण भी जमदेही कला के सरपंच गोपाल सूर्यवंशी के पिता शिवराम सूर्यवंशी के नाम से बनाया गया है। जिनकी कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। यह सब बिजली कंपनी की बड़ी इस लापरवाही की ओर इशारा कर रही है।
पीएचई विभाग द्वारा योजना का कार्य करवाया जा रहा है। नल जल योजना अभी तक पंचायत के हैंडओवर नहीं की गई है।
रूसीलाल यादव
सचिव, ग्राम पंचायत, जमदेही कला*****************
हमारे द्वारा बिजली चोरी का प्रकरण बनाया गया है। इसके साथ ही जुर्माना भी लगाया गया है।
लक्ष्मणराव पंवार
कनिष्ठ यंत्री, आमला (ग्रामीण)



