Viral Video : बेजुबान कुत्ते की कर रहा था पिटाई, लोग देखते रहे पर नहीं बचाया, गोमाता ने फिर इस तरह लिया बदला

पशु पक्षी भले ही बेजुबान हो, लेकिन वे हमसे कहीं ज्यादा संवेदनशील होते हैं और एक-दूसरे का दर्द व तकलीफ भी भली भांति महसूस करते हैं। इनमें भी यदि गोमाता की बात की जाए तो फिर तो कोई संदेह ही नहीं रह जाता है। ऐसे कई उदाहरण मिल जाएंगे, जिनमें गौमाता ने यह साबित किया है कि फर्ज निभाने में वह मां की तरह कभी पीछे नहीं रहती है। ऐसे कई वीडियो भी आए दिन वायरल होते रहते हैं। इन दिनों तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो से भी यही बात साबित होती है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कुत्ते को एक शख्स मार रहा है। बेचारा बेजुबान जानवर चुपचाप दर्द झेल रहा है। उस समय कई लोग मौजूद रहते हैं, मगर कोई भी उस शख्स को रोकने की कोशिश नहीं करता है। तभी एक गाय की नजर उस शख्स पर पड़ती है और वो तुरंत कुत्ते का बदला ले लेती है। अपनी सींग से वो शख्स को गिरा देती है और पटक कर मारती है।
ये वीडियो आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने शेयर किया है। हालांकि ये वीडियो 5 महीने पुराना है, मगर अभी भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं अभी भी आ रही हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है- जैसे को तैसा। वहीं एक अन्य यूज़र कमेंट करते हुए लिखता है- गौ माता ने सही किया।
नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर देखें वीडियो…
https://twitter.com/susantananda3/status/1454788415396859909?t=nenG1zEQbpD7mONjdoGVtQ&s=19



