बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

परतवाड़ा रोड पर ताप्ती घाट में तेज रफ्तार कार पलटी

  • मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़
    खेड़ी-परतवाड़ा रोड पर शुक्रवार दोपहर में एक तेज रफ्तार मारुति कार ताप्ती घाट काली मंदिर के पास दुर्घटना ग्रस्त होकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार मारुति कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे कार पलट गई। बताया जाता है कि कार में दो लोग सवार थे और महाराष्ट्र जा रहे थे। इसी दौरान यह घटना घटित हुई। हादसे में कार चालक को चोटें आई है। उसे ग्रामीणों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button