PM Narendra Modi : हार मानकर खुद को भाग्य के भरोसे छोड़कर घर बैठ गए हैं कांग्रेस नेता: पीएम नरेन्द्र मोदी
PM Narendra modi, pm modi in betul, pm modi ka congress par hamla, pm ki aam sabha, betul election news, bjp news, bjp ke ummidwar, betul update, betul ki latest news, betul samachar, betul ki taja khabar, hemant khandelwal news, mp ke man me modi, free rashan yojna

मध्यप्रदेश में अभी भाजपा की सरकार है, 3 दिसम्बर के बाद भी भाजपा की ही सरकार रहेगी
PM Narendra Modi : बैतूल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव के मतदान की 17 तारीख करीब आ रही है, वैसे-वैसे कांग्रेस नेताओं के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। मुझे पूरे मध्यप्रदेश की रिपोर्ट मिल रही है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की हार हो रही है। हार मानकर कांग्रेस नेता खुद को भाग्य के भरोसे छोड़कर घर बैठ गए हंै। कुछ कांग्रेस नेता साधु महात्माओं के पास भी जा रहे हंै। इस चुनाव में कांग्रेस के पुराने लोग नजर ही नहीं आ रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का पंजा लूटना और छीनना जानता है इसलिए कांग्रेस के लूट और भ्रष्टाचार का हाथ मध्यप्रदेश पर नहीं लग पाए इसके लिए सभी को सतर्क रहना है।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि मैं राज्य के कोने-कोने में गया हंू। बीजेपी के प्रति जो विश्वास और स्नेह जनता में नजर आ रहा है वह अभूतपूर्व है। मध्यप्रदेश में जनता ने यह तय कर लिया है कि मध्यप्रदेश में एक फिर भाजपा सरकार बनेगी। मध्यप्रदेश में अभी भाजपा की सरकार है 3 दिसम्बर के बाद भी भाजपा की सरकार रहेगी। श्री मोदी ने मतदाताओं से अपील की कि 17 नवम्बर को इतिहास रचने के लिए घर से बाहर निकलकर मतदान करें और मध्यप्रदेश के विकास को डबल इंजन देने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करें। मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए युवा वर्ग और महिलाए भी महत्वपूर्ण भागीदारी अदा करे।
जिला मुख्यालय बैतूल के समीप ग्राम गोहची में आयोजित विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उक्त बातें कही। श्री मोदी ने बैतूल जिले के बैतूल, मुलताई, आमला, भैंसदेही, घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्रों सहित छिन्दवाड़ा जिले के पांढुरना विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से ही आदिवासियों का इस्तेमाल वोट बैंक के रूप में किया है, लेकिन आदिवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनके सम्मान की चिंता कभी नहीं की। लेकिन भाजपा की सरकारों ने आदिवासी समाज को शिक्षा, आवास, बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ, रोजगार सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनका उत्थान करने के साथ ही आदिवासी समाज का सम्मान भी बढ़ाया है। भाजपा ने आदिवासी समाज की बेटी द्रोपदी मुर्मु को राष्ट्रपति बनाकर पूरे देश के आदिवासी समाज का सम्मान बढ़ाया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में मंच पर सांसद डीडी उइके, बैतूल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पूर्व सांसद-पूर्व विधायक हेमंत खण्डेलवाल, आमला विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, मुलताई विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी पूर्व विधायक चंद्रशेखर देशमुख, भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह चौहान, घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके, पांढुरना विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी प्रकाश उइके एवं भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला मौजूद थे। क्षेत्रीय सांसद डीडी उइके ने अंगवस्त्र पहनाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत किया। मंच पर मौजूद सभी भाजपा प्रत्याशियो एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी प्रधानमंत्री का स्वागत किया। प्रधानमंत्री को सुनने के लिए सभा में जनसैलाब उमड़ पड़ा था। प्रधानमंत्री को देखने और सुनने के लिए पंडाल के बाहर भी लोग नजर आ रहे थे। उक्त जानकारी भाजपा प्रत्याशी के मीडिया सेल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।
यहां देखें वीडियो…
- Read Also : PM Ujjwala Yojana: उज्ज्वला योजना का होगा विस्तार, 75 लाख और महिलाओं को मिलेंगे फ्री रसोई गैस कनेक्शन
आदिवासियों के लिए 24 हजार करोड़ की योजना शुरू होगी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने दशकों तक आदिवासियों से झूठ बोल कर वोट पाए पर उन्हें कांग्रेस शासन काल में सड़क, बिजली, पानी, अस्पताल जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया। उन्होंने कहा कि हमारे दिल में आदिवासियों के लिए सम्मान का भाव होने के साथ ही भाजपा में उनके विकास की चिंता की है। उन्होंने बैतूल जिले के आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए कहा कि यह सरदार गज्जन सिंह कोरकू और सरदार विष्णुसिंह गोंड की पवित्र कर्मभूमि है। श्री मोदी ने कहा कि उन्होने जबलपुर में रानी दुर्गावति के शौर्य और गोंड संस्कृति के भव्य स्मारक का शुभारंभ किया है। भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन पर वे कल उनकी जन्मभूमि पर रहकर उनके जन्मदिन को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाएंगे। इस अवसर पर केन्द्र सरकार द्वारा आदिवासियो के लिए 24 हजार करोड़ रूपए की योजना शुरू करेंगी।

मोदी की गारंटी के सामने कांग्रेस के झूठे वादे नहीं टिक सकते
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कभी भी वादा पूरा नहीं करती है। उन्होंने मध्यप्रदेश में बीते विधानसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा किए गए वादे का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले चुनाव में कांग्रेस ने 2 लाख रूपए कर्ज माफी का वादा किया था। लेकिन डेढ़ साल के कार्यकाल में भी कर्जमाफी का वादा पूरा नहीं किया। कांग्रेसी मध्यप्रदेश को लूटने में लगे रहे। उन्होंने कहा कि बीजेपी जितने वादे करती है उन्हें पूरा करती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी की गारंटी के सामने कांग्रेस के झूठे वादे एक पल भी नहीं टिक सकते हैं। मोदी की गारंटी का मतलब है गारंटी का पूरे होने की भी गारंटी। यह पूरी दुनिया जानती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी छत पर चढ़कर चिल्ला-चिल्लाकर राम जन्मभूमि निर्माण की तारीख पूछते थे तीन तलाक कानून नही बनेगा कहते थे। जम्मू कश्मीर धारा 370 नहीं हटने की बात भी कहते थे। लेकिन कांग्रेसी नहीं जानते कि मोदी किस मिट्टी का बना है। हम जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं। हमने जो भी वादे किए वे हमेशा ही पूरे किए। चाहे राम मंदिर के निर्माण की बात हो या फिर जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने की या तीन तलाक लागू करने की। हमने यह सबकुछ किया है जिसे देश की जनता जानती है।
- Read Also : PM Vishwakarma Yojana: इस योजना का लाभ लेने लग रहा तांता, महज दस दिनों में आ गए डेढ़ लाख आवेदन
देश की उपलब्धियां न देखने की मानसिक बीमारी से ग्रस्त है कांग्रेसी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बगैर किसी का नाम लिए हुए कहा कि कांग्रेस के एक ज्ञानी नेता कहते हंै कि भारत में मेड इन चाइना फोन सबसे ज्यादा है। जबकि हकीकत यह है कि भारत दुनिया में मोबाईल फोन का दूसरे नंबर का बड़ा निर्माता है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस के नेताओं को अपने देश की उपलब्ध्यिां न देखने की मानसिक बीमारी हो गई है। उन्हे अपने देश की उपलब्धियां दिखाई ही नहीं देती। श्री मोदी ने बताया कि कांग्रेस के समय में देश में 20 हजार करोड़ रूपए के मोबाईल फोन बनते थे। आज देश में 3.5 लाख करोड़ रूपए के मोबाईल फोन बन रहे हैं। जिसमें से एक लाख करोड़ रूपए के मोबाईल फोन एक्सपोर्ट हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा फोकस लोकल के लिए वोकल पर है। जिसके चलते दीपावली त्यौहार पर देश बनी लगभग पौने चार लाख करोड़ रूपए की चीजे देशवासियों ने खरीदी है। कांग्रेस ने एक बार भी लोकल के लिए वोकल की बात नहीं की।

अपने भ्रष्टाचार के पाप से चिंतित रहते हैं कांग्रेस नेता
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने भ्रष्टाचार के पाप किए हैं। इसलिए वे हमेशा चिंतित रहते हैं कि मोदी कहीं लॉकर न खुलवा दे। उन्हें डर लगा रहता है कि मोदी यदि लॉकर खुलवा देगा तो उनके लक पर ताला लग जायेगा। 2014 में जब जनता ने मुझे चुनकर दिल्ली भेजा था उसके बाद से कांग्रेसी मुझसे नफरत करते हैं और गालियां देते हैं। मैं जनता के लिए कांग्रेस की गालियां खा रहा हूं और नफरत झेल रहा हंू। उन्होंने जनता से सवाल किया कि जो काली कमाई करते थे और जो जनता को लूटते थे उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए या नहीं? आमसभा में मौजूद हजारों लोगों ने एक सुर में कहा कि कार्यवाही की जाना चाहिए। श्री मोदी ने बगैर नाम लिए कहा कि कांग्रेस के एक प्रधानमंत्री कहा करते थे कि दिल्ली से 100 पैसा भेजा जाता है पर वह नीचे पहुंचते-पहुंचते 15 पैसा रह जाता है। उन्होंने सवाल किया कि यह कौन सा पंजा था जो पैसा मारता था? श्री मोदी ने कहा कि भाजपा की सरकार 100 रूपए भेजती है तो लाभार्थी के खाते में पूरे-पूरे 100 रूपए जमा होते हैं। साथ ही लाभार्थी के मोबाईल पर इसका मैसेज भी आता है।
पांच सालों तक मिलता रहेगा मुफ्त अनाज
कोरोना काल का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौर में जब सब तरफ मौत मंडरा रही थी। परिवार के सदस्य भी कोरोना संक्रमित से दूर रहते थे। कोई किसी की मदद करने की स्थिति में नही था। पूरी दुनिया कोरोना संकट झेल रही थी। लेकिन गरीबी से निकला हुआ नरेन्द्र मोदी कोरोनाकाल में भी चैन से नही बैठा। मैने देशवासियों को उनके नसीब पर नहीं छोड़ा। किसी के घर का चूल्हा न बुझे। कोई भूखा न सोए इसकी चिंता करते हुए हमारी सरकार ने अन्न के भंडार खोल दिए। घर-घर मुफ्त राशन पहुंचाने का काम किया। श्री मोदी ने कहा कि मुफ्त राशन की योजना दिसम्बर में खत्म होने वाली थी, लेकिन मैंने तय किया है कि मुफ्त राशन की योजना आगामी पांच सालों तक चलती रहेगी। गरीब को पक्का घर मिले, हर घर में शौचालय हो, बिजली हो, नल हो, नल में जल हो इसकी चिंता गरीब मां के बेटे मोदी ने की है।

जिले के धार्मिक स्थलों को किया नमन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने उद्बोधन की शुरूआत करते हुए कहा कि बालाजी महाराज की इस धरती पर आया हंू। माता चण्डी, बाबा मठारदेव, महादेव जी, मुक्तागिरी तीर्थ को मैं नमन करता हंू। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार आत्मनिर्भर बैतूल के लिए बैतूल जिले में उत्पादित होने वाले उत्कृष्ट किस्म के गुड़ के मार्केटिंग के लिए गुड़ क्लस्टर पर काम करेगी। साथ ही यहां स्थापित हो रहे वुडन क्लस्टर से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।
कर्मचारियों को डरने की जरूरत नहीं, भाजपा की सरकार है रहेगी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की हार निश्चित है। यह भांप कर कांग्रेस नेता बौखला गए है और सरकारी कर्मचारियों को धमकाना शुरू कर दिया है। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों से कहा कि कांग्रेस की धमकियों से डरने की जरूरत नहीं है। आप लोग ईमानदारी से अपना काम करते रहो, आज भी मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार है और 3 दिसम्बर के बाद भी भाजपा की सरकार रहेगी।

जनसैलाब देखकर जनता-कार्यकर्ताओं को किया नमन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सुबह 11 बजे चुनावी सभा में आना लोहे के चने चबाने जैसा है। लेकिन दीपावली महापर्व के दो दिन बाद भी इतनी बड़ी संख्या में जनता की मौजूदगी मुझे आश्चर्यचकित कर रही है। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने मुझे ऐसा प्यार दिया है कि इसके लिए मैं आप लोगों को जितना नमन करूं उतना कम है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुबह-सुबह अपने घर से निकलकर कमाल का काम किया है। उनको भी शत-शत नमन करता हंू। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मतदान के लिए तीन दिन बाकी है बीजेपी का हर कार्यकर्ता, हर नेता एक माह से डटा हुआ है। हर बूथ पर कमल खिलाना है, हर बूथ पर भाजपा की जीत होना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश भाजपा ने हर क्षेत्र हर वर्ग के लिए शानदार संकल्प पत्र जारी किया है। यह मध्यप्रदेश के लोगों के लिए विकास पत्र है। उन्होंने कहा कि एमपी में हर बूथ पर माताएं-बहनें काम कर रही हंै। मैं उन्हें प्रणाम करता हंू। बहनों का आशीर्वाद है तो प्रचंड विजयी सुनिश्चित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि घर-घर जाए और जन-जन को भारत की बात बताए। बूथ जीतने के लिए कड़ी मेहनत करें। श्री मोदी ने आमसभा में मौजूद हजारों लोगों से आव्हान किया कि वे मेरा एक व्यक्तिगत काम जरूर करे सभी घर-घर जाकर सबसे कहना कि अपने मोदी जी आए थे मोदी जी ने सबको प्रणाम भेजा है। हर घर से मुझे आशीर्वाद मिलेगा तो एक नई ताकत और उर्जा भी मिलेगी।
- Read Also : PM Kisan: पक्की खबर! किसानों को सरकार का दिवाली तोहफा, इस दिन खाते में आएगी पीएम किसान की 15वीं किस्त
स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यकाल: सांसद
क्षेत्रीय सांसद डीडी उइके ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने बीते 9 वर्षों में अयोध्या में राममंदिर निर्माण, चंद्रयान की सफल लैडिंग, जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने, तीन तलाक पर कानून बनाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने, जल जीवन मिशन के तहत गांव, मजरों, टोलों तक पानी पहुंचाने, कोरोना संकट काल में 80 करोड़ लोगों को निशुुल्क अनाज उपलब्ध कराने, बेघरों को पक्के मकान की सौगात देने, आयुष्मान भारत योजना से 50 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनवाकर पांच लाख तक इलाज मुफ्त देने सहित अनेक जनहितैषी कार्य किए हैं। इसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यकाल इतिहास में स्वर्ण अक्षरो में लिखा जायेगा। उन्होंने कहा कि पेसा एक्ट लागू कर आदिवाासियों को जल-जंगल जमीन का अधिकार देने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को आदिवासी गौरव दिवस के रूप में बनाने, मोटा अनाज को श्री अन्न घोषित करने, जनजातीय समाज की बेटी द्रोपदी मुर्मु को देश का राष्ट्रपति बनाकर आदिवासियो को सम्मान बढ़ाने के साथ ही प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आदिवासियो के सर्वांगिण विकास के लिए अनेक कार्य किए है।
विकास के लिए भाजपा को जिताएं: हेमंत खण्डेलवाल
आमसभा के अंत में आभार प्रदर्शन करते हुए बैतूल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी हेमंत खण्डेलवाल ने चुनावी सभा को संबोधित करने आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित सभा में दूर-दूर से आए हजारों लोगों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। श्री खण्डेलवाल ने कहा कि भाजपा की सोच विकास और आमजन के उत्थान की रही है। इसलिए क्षेत्र के चहुंमुखी विकास और जन-जन की तरक्की के लिए भाजपा के पक्ष में भारी मतदान कर भाजपा प्रत्याशियों को जिताएं।



