मंडी भाव

Betul Mandi Arrival and Prices: बैतूल मंडी में 19 जुलाई को कृषि उपज की आवक में भारी गिरावट, मूंग के दाम सबसे ऊपर

Betul Mandi Arrival and Prices: कृषि उपज मंडी बैतूल में आज 19 जुलाई को आवक में खासी कमी आई है। आज सभी तरह की कृषि उपज की मात्र 4646 बोरे आवक ही हो पाई है। सबसे ज्यादा 2361 बोरे आवक पीले सोयाबीन की हुई जबकि गेहूं की आवक 1639 बोरे हुई है।

यदि अन्य कृषि उपजों की बात करें तो चने की 89 बोरे, मक्का की 203 बोरे, सरसो की 44 बोरे, मूंग की 15 बोरे, उड़द की 06 बोरे और गुल्ली की आवक 289 बोरे हुई है। अचानक आवक घटने का अंदाजा कोई भी नहीं लगा पा रहा है। जबकि आज मौसम भी पूरी तरह से खुला हुआ था।

betul mandi bhav

मूंग के रहे सबसे ज्यादा भाव (Betul Mandi Arrival and Prices)

आज बैतूल मंडी में सबसे ज्यादा मूंग के रहे। मूंग के उच्चतम भाव आज 7536 रुपये तक पहुंचे। वहीं दूसरी ओर सरसो के भाव 6865 रुपये तक पहुंचे। इनके बाद सबसे ज्यादा भाव चना के रहे। चना के उच्चतम भाव आज 5700 रुपये तक पहुंचे।

अन्य फसलों के भाव की स्थिति (Betul Mandi Arrival and Prices)

इनके अलावा पीले सोयाबीन के उच्चतम भाव आज 4501 रुपये, मक्का के 2190 रुपये, गेहूं के 2600 रुपये, उड़द के 5001 रुपये और गुल्ली के उच्चतम भाव 4800 रुपये तक पहुंचे।

betul mandi bhav today

चना के यह रहे प्रचलित भाव (Betul Mandi Arrival and Prices)

चना के प्रचलित भाव आज 5401 रुपये रहे। इसी तरह पीले सोयाबीन के 4260 रुपये, मक्का के 2100 रुपये, गेहूं के 2582 रुपये, सरसो के 6500 रुपये, मूंग के 7301 रुपये, उड़द के 5000 रुपये और गुल्ली के प्रचलित भाव 4740 रुपये रहे।

बैतूल मंडी में आज 19 जुलाई की आवक और भाव… (Betul Mandi Arrival and Prices)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button