बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Accident: रोड से खंती में घुसी बेकाबू कार, चालक हुआ घायल

बैतूल। मुलताई-छिंदवाड़ा पर ग्राम लेंदागोंदी जोड़ के आगे मार्ग से जा रही एक कार, चालक के नियंत्रण खो देने से अनियंत्रित होकर खाई में उतर गई। दुर्घटना में कार चालक घायल हो गया है। उसे अस्पताल लाकर इलाज किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह छिंदवाड़ा निवासी शेखर पिता श्रीकांत मेहरबान (39) कार से छिंदवाड़ा से मुलताई बैंक के काम से आ रहा था। सुबह 9 बजे के लगभग हाईवे पर ग्राम लेंदागोंदी जोड़ और खैरवानी के बीच तेज गति से जा रही कार चालक के नियंत्रण खो देने से अनियंत्रित होकर मार्ग के किनारे खंती में उतर गई।

दुर्घटना में चालक शेखर घायल हो गया। वहीं कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना की सूचना पर एनएचआई की एंबुलेंस मौके पर पहुंची एंबुलेंस के डॉ. कमलेश रघुवंशी, ईएमटी संदीप इवनाती घायल शेखर को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लेकर आए, जहां घायल का उपचार किया गया।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button