Accident : केरला एक्सप्रेस से गिरकर यात्री की मौत, कोयलारी गांव के पास की घटना; अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

बैतूल। बैतूल जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र में केरला एक्सप्रेस से गिरकर एक यात्री की मौत हो गई। घटना कोयलारी गांव के पास की है। सूचना पर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
रानीपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यूपी के एटा जिले का निवासी आकाश कुमार (21) केरला एक्सप्रेस से वारंगल जा रहा था। इस बीच घोड़ाडोंगरी और धाराखोह रेलवे स्टेशन के बीच कोयलारी गांव के पास वह ट्रेन गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर रानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए घोड़ाडोंगरी अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

उधर छिंदवाड़ा हाईवे पर ग्राम चिखली कला के पास मार्ग से जा रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक मार्ग के किनारे स्थित लगभग 6 फीट गहरी खंती में जाकर गिरी। दुर्घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं बाइक चालक घायल हो गया।
tragic accident : शादी में आया था युवक, रात में सोया छत पर, नींद में गिरा नीचे और हो गई मौत
शुक्रवार दोपहर में ग्राम मयावाडी निवासी शिव कुमार पिता ओझा सलामे (30) ग्राम मयावाडी से दुनावा की ओर बाइक लेकर जा रहा था। दोपहर 3.30 बजे के लगभग छिंदवाड़ा हाईवे पर ग्राम चिखली कला के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने मार्ग से जा रही अज्ञात कार ने शिव कुमार की बाइक को टक्कर मार दी। तेज गति से जा रही कार की टक्कर से बाइक मार्ग के किनारे स्थित लगभग 6 फीट गहरी खंती में जाकर गिरी।
Accident : अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक घंटे तड़पता रहा युवक, अस्पताल लाने पर तोड़ा दम
दुर्घटना में शिवकुमार के चेहरे और हाथ पर चोट आई। दुर्घटना की सूचना पर एनएचएआई की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस के डॉ. कमलेश रघुवंशी और पायलट ने घायल शिवकुमार को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया। जहां शिवकुमार का उपचार किया गया।



