बैतूल अपडेट

Betul News: तेंदूपता तोड़ रहे श्रमिक पर तेंदुए ने किया हमला, वनकर्मियों ने कराया उपचार, ग्रामीणों में दहशत

Betul News: Leopard attacked the laborer who was breaking the tentacles, forest workers got treatment, panic among the villagers

Betul News: तेंदूपता तोड़ रहे श्रमिक पर तेंदुए ने किया हमला, वनकर्मियों ने कराया उपचार, ग्रामीणों में दहशत
Source: Credit – Social Media

▪️ मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़

Betul News: गर्मी के दिनों में वन्य प्राणी पानी के लिए अक्सर जंगलों की सीमा पार कर जाते हैं। जिससे ग्रामीणों खासकर तेंदूपता श्रमिकों के लिए जान का खतरा बन जाते हैं। हाल ही में विकासखंड भीमपुर के चोहट्टा पोपटी गांव में तेंदूपता श्रमिक पर जंगली भैंसे ने हमला कर उसे घायल कर दिया था। अब शनिवार की सुबह पश्चिम वन मंडल के तावड़ी के अंतर्गत कुनखेड़ी में सर्किल के ग्राम कारिंदा में तेंदूपता हितग्राही लक्ष्मण कोरकू 28 वर्ष पर झाड़ियों में छिपकर घात लगाए बैठे तेंदुए ने हमला कर पंजों से घायल कर दिया। युवक ने शोर मचाया तो वह भाग खड़ा हुआ। युवक जंगल में सुबह तेंदुपत्ता तुड़ाई करने गया था। उसके शोर मचाने पर पास ही तेंदुपत्ता तुड़ाई कर रहे अन्य श्रमिक भी इकठा हो गए और शोर मचाया तो तेंदुआ भाग खड़ा हुआ। हालांकि तेंदुए ने अपने पंजों के नुकीले नाखूनों से लक्ष्मण को खासी चोट पहुंचाई है। इसके निशान पीड़ित युवक की कमर पर साफ देखे जा सकते हैं। जब वन कर्मियों को यह बात पता चली तो उन्होंने घायल युवक का उपचार करवाया। इस घटना से तेंदुए को लेकर तेंदुपत्ता श्रमिक बेहद भयभीत हैं। वे जंगल में जाने से डर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button