मंडी भाव

Betul Mandi Bhav Today: बैतूल मंडी में आवक घटी, सोयाबीन-मक्का-गेहूं के भाव में उतार-चढ़ाव- जानें आज के ताज़ा दाम

Betul Mandi Bhav Today: कृषि उपज मंडी बैतूल में आज कल के मुकाबले आवक में अंतर आया है। वहीं सोयाबीन, चना, मक्का और सरसो के भाव में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखी गई है। कुछ के भाव गिरे हैं वहीं कुछ में बढ़ोतरी का रूख देखा गया है।

कृषि उपज मंडी बैतूल में आज 1 नवम्बर 2025 को कुल 7020 बोरी कृषि उपज की आवक हुई। यह आवक कल 31 अक्टूबर को दर्ज 9671 बोरी की तुलना में 2651 बोरी कम रही। कम आवक के कारण कई फसलों में भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

सोयाबीन के भाव में गिरावट

आज सोयाबीन की 742 बोरी आवक दर्ज की गई। यह कल की 789 बोरी की तुलना में कम है। इसके न्यूनतम भाव 3450 रुपये और अधिकतम भाव 4500 रुपये प्रति क्विंटल रहे। वहीं कल का न्यूनतम भाव 3725 रुपये और अधिकतम भाव 4501 रुपये रहा था। इस हिसाब से आज कीमतों में लगभग 275 रुपये तक की गिरावट देखी गई।

चना के भाव रहे स्थिर

चना की बात करें तो आज मात्र 2 बोरी आवक दर्ज की गई। यह कल की 23 बोरी की तुलना में काफी कम है। आज चना का न्यूनतम और अधिकतम भाव 4700 रुपये प्रति क्विंटल ही रहा। जबकि कल इसका न्यूनतम भाव 4000 रुपये और अधिकतम भाव 5100 रुपये था। इस प्रकार चना के भाव में आज न तो बढ़ोतरी हुई और न ही खास गिरावट, बल्कि स्थिरता बनी रही।

मक्का के भाव में मामूली गिरावट

मक्का की आज 4101 बोरी आवक रही, जो कल की 6185 बोरी के मुकाबले लगभग 2084 बोरी कम रही। इसके भाव में भी परिवर्तन दर्ज हुआ। आज न्यूनतम भाव 1400 रुपये रहा, जबकि कल 1100 रुपये था।

यानी आज मक्का के न्यूनतम भाव में 300 रुपये की बढ़ोतरी रही। वहीं अधिकतम भाव आज 1941 रुपये रहा जो कल के 1926 रुपये की तुलना में 15 रुपये अधिक रहा। प्रचलित भाव भी आज 1785 रुपये रहा जो कल के 1790 रुपये से 5 रुपये कम रहा।

गेहूं के भाव में थोड़ा उछाल

गेहूं की आज 2139 बोरी की आवक दर्ज हुई। यह कल की 2673 बोरी की तुलना में कम है। आज गेहूं के न्यूनतम भाव 2200 रुपये और अधिकतम भाव 2620 रुपये रहे। कल न्यूनतम भाव 2300 रुपये और अधिकतम भाव 2626 रुपये दर्ज था।

आज गेहूं के न्यूनतम भाव में 100 रुपये की गिरावट और अधिकतम भाव में 6 रुपये की मामूली कमी देखने को मिली। प्रचलित भाव 2570 रुपये रहा जबकि कल यह 2560 रुपये था, इस हिसाब से 10 रुपये की बढ़त रही।

सरसो के आज यह रहे भाव

सरसो की बात करें तो आज 36 बोरी आवक हुई, जबकि कल सिर्फ 1 बोरी आवक आई थी। आज इसके न्यूनतम भाव 5500 रुपये और अधिकतम भाव 5780 रुपये रहे। हालांकि कल मंडी में सरसो की आवक नहीं हुई थी।

कृषि उपज मंडी में आज 01 नवंबर 2025 को आवक और बैतूल मंडी भाव

Betul Mandi Bhav Today: बैतूल मंडी में आवक घटी, सोयाबीन-मक्का-गेहूं के भाव में उतार-चढ़ाव- जानें आज के ताज़ा दाम

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button