बैतूल अपडेट

Betul Road Accident: बैतूल में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर घायल

Betul Road Accident: बैतूल। जिला मुख्यालय के समीप बैतूल बाजार थाना क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बैतूल से बैतूल बाजार मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज चल रहा है।

Betul Road Accident: बैतूल में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार बैतूल बाजार निवासी मोंटी पिता मुन्ना पवार (22) एवं नितिन गायकवाड़ अपनी बाइक से बैतूल बाजार जा रहे थे। इसी दौरान हनुमान मंदिर के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मर दी।

बताया जा रहा है कि इस हादसे में मोंटी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मोंटी के सिर के ऊपर से वाहन का टायर निकल गया था। वहीं दूसरा युवक नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लोगों ने गुरुकृपा अस्पताल में भर्ती कराया।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button