बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

पुलिस थाने के बगल से उड़ा दी छात्रा की एक्टिवा

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    यदि आप वाकिंग या कसरत करने के लिए वाहन से पुलिस ग्राउंड पर जाते हैं तो सावधान हो जाइएं। गंज पुलिस थाना भले ही ठीक बगल हो, लेकिन फिर भी यहां सक्रिय बाइक चोर वाहन चुरा ले रहे हैं। हाल ही में यहां वाकिंग करने गई एक छात्रा की स्कूटी अज्ञात चोर ने चुरा ली। इसकी रिपोर्ट गंज पुलिस थाना में दर्ज कराई गई है।

    यह भी पढ़ें… यह है मल्टी टैलेंटेड चोर… बाइक से लेकर तक, सब चुराता है

    किदवई वार्ड निवासी ताहा भाई ने बताया कि उनकी बेटी इंसिया 11 जनवरी को वाकिंग के लिए पुलिस ग्राउंड गई थी। वह अपने घर से एक्टिवा नंबर एमपी-48/एमएस-8265 से गई थी। वापस होने पर वह एक्टिवा के बगैर आई।

    यह भी पढ़ें… मोटर साईकिलें चोर कर आपस में कर लिया था बंटवारा, 3 गिरफ्तार

    पूछने पर उसने बताया कि उसने गाड़ी ग्राउंड की बाउंड्रीवाल पर खड़ी कर दी थी। वापस जाकर देखा तो वहां स्कूटी नहीं थी। स्कूटी के संबंध में ग्राउंड में आने वालों से पूछताछ की गई और अस्पताल में जाकर भी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। चोरी गई एक्टिवा की कीमत 20000 रुपये है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

    यह भी पढ़ें… शादी में गया था परिवार, चोरों ने उड़ा दिए जेवर और नकदी

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button