बैतूल अपडेट

Betul samachar : पगलाई घोड़ी मचा रही उत्पात, तीन लोगों को काटा, एक का पैर तोड़ा

Betul Samachar: A mad mare is creating havoc, biting three people, breaking one's leg

Betul samachar : पगलाई घोड़ी मचा रही उत्पात, तीन लोगों को काटा, एक का पैर तोड़ा
Betul samachar : पगलाई घोड़ी मचा रही उत्पात, तीन लोगों को काटा, एक का पैर तोड़ा

मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़

Betul samachar : जिला मुख्यालय के समीप बसे ग्राम खेड़ी सांवलीगढ़ में एक घोड़ी पागल हो गई है। उसके करीब से अगर कोई आता-जाता है तो वह एक तो लात (पांव) मारती है या फिर काटती है। बीते एक सप्ताह से ग्राम में यह घोड़ी उत्पात मचा रही है। इस बीच उसने 3 लोगों को काट लिया वहीं एक व्यक्ति का पांव तोड़ दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 नवम्बर को सुबह बस स्टैंड पर दूध लाने गये प्रकाश जैन को ऐसे लात मारी कि श्री जैन के पैर में फ्रैक्चर आ गया। उन्हें उपचार हेतु ले जाया गया है। वहीं ग्राम की भीतरी आबादी में तीन महिलाओं को इस घोड़ी ने काट लिया। जिससे ग्रामवासियो में पगलाई इस घोड़ी से दहशत बनी हुई है। Betul samachar

ग्रामीणों का कहना है कि यह घोड़ी पागल कुत्ते के जैसा व्यवहार कर रही है। आम तौर पर घोड़ी-घोडा किसी को जब तक लात नहीं मारते जब तक उन्हें कोई छेड़े नहीं। लेकिन यह तो करीब से गुजरने वाले ग्रामीणों को झपट कर काट रही है, लात मारकर चोटिल कर रही है।ग्रामीणों ने स्थानीय ग्राम पंचायत से इस घोड़ी की व्यवस्था करने की मांग की है जिससे यह ग्रामीणों को नुकसान न पहुंचाए। Betul samachar

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button