New HONDA CD 100 : RX100 को मुंहतोड़ जवाब देगी होंडा की यह पॉपुलर बाइक, पावरफुल इंजन, तगड़े फीचर्स के साथ कीमत भी कम
New HONDA CD 100: This popular bike of Honda will give a befitting reply to RX100, powerful engine, low price with strong features

New Honda CD100 : 90 के दशक में कई ऐसी बाइक थी, जो युवाओं के दिलों पर राज करती थी और आज भी यह बाइक्स देश में पॉपुलर है। क्योंकि यह दमदार इंजन के साथ आती है और इनका माइलेज भी जबरदस्त होता है। ऐसी ही बाइक है Hero Honda CD100. इसे अब हौंडा नए अवतार में बाजार में उतार रही है। इस खबर के आने के बाद मार्केट पर कब्जा करने की तैयारी कर रही YAMAHA RX100 को तगड़ा झटका लगा है। यह बाइक भी युवाओं में काफी ज्यादा लोकप्रिय है। बाइक में आपको पावरफुल इंजन के साथ तगड़े फीचर्स मिलेंगे, साथ ही इसकी कीमत भी काफी कम रहने वाली है।
जल्द हो सकती हैं लांच (New HONDA CD 100)
Honda अपनी नई बाइक CD100 को एक नए अपडेट के साथ मार्केट में जल्द लांच करने जा रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हीरो CD100 बाइक को लेकर अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। 90 के दशक में पहली बार Hero और Honda ने मिलकर CD 100 को लॉन्च किया था। उस वक्त इस बाइक ने मार्केट में ऐसा कब्जा किया कि आज भी ये बाइक सड़कों पर जलवा बिखेर रही है।
Honda CD100 बाइक ने युवाओं के दिलों की धड़कने तेज कर दी थी। हौंडा CD100 नए अवतार में बाजार में जल्द कदम रख सकती है।

हीरो सीडी100 बाइक नए अवतार में रखेंगी कदम
मिली जानकारी अनुसार Honda company ने CG15 को चीनी मार्केट में पेश किया था। यह बाइक देश के मार्केट में बिकने वाली Hero Honda सीडी 100 का प्रति रूप है। अब यह बाइक उसी व्हाइट एंड ब्लू कलर में डिजाइन की गई।
इस समय बिक रही Honda Hness CB350 से मिलती जुलती देखने को मिल सकती है। चीन में इस बाइक को 7,480 युआन यानि कि 89,800 रुपये की शुरुआती कीमत में लांच किया जा चुका है।
मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो Honda CD100 बाइक को सिंगल पीस सीट, फोर्क गेटर्स, ब्लैक्ड आउट फेंडर्स, इंजन और अंडरपिनिंग्स के अलावा पुराना रेट्रो अंदाज देने के लिए ऐनलॉग इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर लगाया गया है, जो चौकोर हेडलाइट्स के साथ देखने को मिल सकती है।
- Also Read : Best Mileage Bike In India: यह भारत में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक, कीमत भी है सबसे कम, देखें डिटेल
ये रहेगी कीमत (New HONDA CD 100)
जानकारी के लिए बता दें Honda ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए ये कहा था कि आने वाले समय में भारतीय लोगों के लिए कई सारी बेहतर माइलेज और कम दाम वाली बाइक लॉन्च करेगी। चीन में लॉन्च हुई बाइक की कीमत के अनुसार ये बाइक भारत में 90 हजार रुपए के आस-पास में आ सकती है।
हौंडा सीडी100 2023 को लेकर आधिकारिक तौर पर HONDA COMPANY ने कोई ऐलान नहीं किया हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले साल तक हौंडा CD100 बाइक को लॉन्च कर सकती है। हौंडा CD100 बाइक का युवाओं को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।



