Weather Update : प्रदेश में एक बार फिर बदलेंगा मौसम मिजाज, बारिश के साथ बढ़ेंगी ठंड
Weather Update : प्रदेश में एक बार फिर बदलेंगा मौसम मिजाज, बारिश के साथ बढ़ेंगी ठंड। पिछले कुछ दिनों से मध्य प्रदेश में फेंगल तूफान हलचल मचा दी है, लेकिन अब यह तूफान कमजोर हो गया है। हालांकि, इसका असर अभी भी राज्य में महसूस किया जा रहा है। कई जिलों में हल्की बूंदा बांदी भी देखने मिली है। इस समय मध्यप्रदेश में तापमान में भी अभी बदलाव देखने मिला है। उत्तरी हवा के कारण एक बार फिर प्रदेश में तापमान में गिरावट देखने मिल सकता है। एक बार फिर प्रदेश के कई जिलों में बारिश देखने मिल सकती है।
कई जिलों के तापमान में हुआ बदलाव
मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों में तापमान बढ़ गया है। राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि नर्मदापुरम में 19.2 डिग्री, शिवपुरी में 9.1 डिग्री, टीकमगढ़ में 9.7 डिग्री, खजुराहो में 10.4 डिग्री, कल्याणपुर और नौगांव में 11 डिग्री, अवरी में 11.1 डिग्री, इंदौर में 27.2 डिग्री, उज्जैन में 27.5 डिग्री, ग्वालियर में 29.2 डिग्री और जबलपुर में 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान फेंगल चक्रवात के प्रभाव से बढ़ा है।
बर्फीली हवाओं से बढ़ेंगी ठंड
मौसम विभाग का कहना है कि जैसे ही फेंगल तूफान का प्रभाव खत्म होगा, राज्य में बर्फीली हवाओं का असर बढ़ जाएगा, जिससे पारा तेजी से गिर सकता है और भीषण ठंड शुरू हो जाएगी। इसका अधिकतम प्रभाव ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग में देखा जा सकता है। इन इलाकों में रात का तापमान तेजी से गिर सकता है। इसके बावजूद भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर जैसे शहरों में ठंड का असर बढ़ सकता है।
इन जिलों में होंगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, 7 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत पहुंचेगा, जिससे उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश हो सकती है। इसका असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है, जिससे मौसम का मिजाज बदल सकता है और कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही राज्य में भीषण ठंड शुरू हो सकती है।
खास खबरे
- Kisan Vikas Patra: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में 115 महीने में दोगुना होगा पैसा, जानें ब्याज दर और नए नियम
- Bandhavgarh Tiger Reserve: बांधवगढ़ में नए पर्यटन सत्र की शानदार शुरुआत, पहले ही दिन पर्यटकों को हुए बाघिन के दीदार, यह हैं तैयारियां
- Betul Power Cut: बैतूल शहर में 3 से 7 अक्टूबर तक होगी बिजली कटौती, देखें अपने इलाके का टाइम टेबल
- Betul Mandi Bhav: बैतूल मंडी भाव: गेहूं 4647 बोरी पहुंचा, सोयाबीन से तुअर तक के रेट देखें
- Betul Irrigation Crisis: बैतूल में रबी फसलों के लिए कम मिलेगा पानी, किसानों को कम पानी वाली फसलें बोने की सलाह



