बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Action : बैतूल की प्रभातपट्टन जनपद पंचायत के सीईओ इंदोरकर सस्पेंड, पीएम आवास में लापरवाही पड़ी भारी

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    प्रधानमंत्री आवास योजना में गंभीर लापरवाही बरतने पर जिले के प्रभात पट्टन जनपद पंचायत के सीईओ सुरेश इंदोरकर को नर्मदापुरम कमिश्नर मालसिंह ने निलंबित कर दिया है। गुरुवार को कमिश्नर ने जनपद सीईओ के निलंबन के आदेश दिए। उनके द्वारा किए गए गंभीर कदाचरण के लिए मध्यप्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के नियम 9 के अंतर्गत प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

    निलंबन अवधि में सीईओ इंदोरकर का मुख्यालय कार्यालय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, बैतूल नियत किया गया है। निलंबन आदेश में बताया गया है कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत प्रभात पट्टन इंदोरकर ने प्रधानमंत्री आवास योजना में गंभीर लापरवाही की है। उल्लेखनीय है कि प्रभातपट्टन जनपद पंचायत की एक पंचायत में हाल ही में पीएम आवास का निर्माण कार्य ठेके पर कराए जाने का मामला भी सामने आया था। इसमें जिला पंचायत सीईओ द्वारा ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई गई थी।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button