Ladli Bahna Yojana 2 Kist: सिंगल क्लिक से दूसरी किस्त पहुंची लाड़ली बहनों के खाते में, झूम उठीं खुशी से
Ladli Bahna Yojana 2 Kist: second installment reached in the account of dear sisters with a single click
अंकित सूर्यवंशी, आमला
Ladli Bahna Yojana Second Kist: नगर पालिका आमला में लाड़ली बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से दूसरी किस्त की राशि आवंटित की गई। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत आज यह दूसरी क़िस्त (Ladli Bahna Yojana 2 Kist) जारी की गई है। आमला नगर पालिका कार्यालय के सभाकक्ष में मुख्यमंत्री के इंदौर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सिंगल क्लिक से सभी लाड़ली बहनों के खातों में राशि भेजी गई। सभाकक्ष में पार्षद संजय राठौर की उपस्थिति में यहां सभी बहनों को सम्बोधित किया गया और सभी बहनों को परियोजना अधिकारी निर्मल सिंह ठाकुर द्वारा शपथ दिलाई गई। जिसमें 1500 की जनसंख्या वाले वार्ड पर 11 महिलाओं की टीम बनाकर महिलाओं पर हो रहे अत्याचार की रोकथाम जिसमें बाल विवाह, दहेज प्रताड़ना जैसे महिलाओं और बालिकाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने शपथ ली गई। कार्यक्रम में सीएमओ नीरज श्रीवास्तव, वार्ड 6 पार्षद प्रतिनिधि फूलचंद नारे तथा कर्मचारी सहित सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी मौजूद थी।



