वायरल अपडेट

Desi Jugaad Video: गजब का जुगाड़! इससे सस्ता AC कहीं नहीं मिलेगा, ईंट और टेबल फैन से बना दिया एसी, देखें वीडियो

Desi Jugaad Video: Amazing Jugaad! You will not get cheaper AC than this anywhere, AC made from brick and table fan, watch video

Desi Jugaad Video: पूरे देश में भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी से हर इंसान परेशान है। सभी लोग गर्मी से बचने के लिए कुछ न कुछ उपाय कर रहे हैं। कोई अपने खान-पान पर ध्यान दे रहा है तो कोई गर्मी को मात देने के लिए घर में कूलर और AC लगवा रहा है।

हालांकि AC लगवाना सबके बस की बात नहीं है। लेकिन एक शख्स ने अपने सस्ते जुगाड़ से ट्रेडिशनल AC बना लिया है। जो आपके कमरे को AC की तरह ही कूल-कूल रखेगा। बंदे के इस जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

ईंट से बना डाला सस्ता एसी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स ने ईंट और टेबल फेन की मदद से एसी बना डाला। शख्स ने पहले तो ईंटो को एक पानी के टब में रखा और उसके ऊपर पानी के पाइप से पानी को बहा रहा है, इस ईंट के बिल्कुल पीछे हवा के लिए शख्स ने टेबल फेन लगाया हुआ है, जैसे ही टेबल फेन की हवा पानी में भीगी हुई ईंटो से टकराती है वैसे ही यह हवा को ठंडा कर देता है।

यह बिल्कुल किसी कूलर की तरह काम कर रहा है। लेकिन इंस्टाग्राम पोस्ट में इसे एसी का नाम दिया है। वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है जिसे लोग पसंद भी कर रहे हैं। इससे पहले भी कई सारे ऐसे जुगाड़ वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। हाल ही में एक शख्स ने अपनी साइकिल के पहिए से गन्ने के रस वाली मशीन बना दी थी।

देखें वीडियो (Desi Jugaad Video)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button