मध्यप्रदेश अपडेट

MP Weather Alert : म.प्र. में फिर बदलने वाला है मौसम, इन कई जिलों में बारिश-आंधी की चेतावनी

MP Weather Alert: Weather is going to change again in MP, warning of rain and storm in these many districts

MP Weather Alert : म.प्र. में फिर बदलने वाला है मौसम, इन कई जिलों में बारिश-आंधी की चेतावनी
Source: Credit – Social Media

MP Weather Alert : मध्यप्रदेश में फिर से मौसम बदलने वाला है और कई जिलों में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र IMD के अनुसार भोपाल और इंदौर में बारिश की चेतावनी है, जबकि कई इलाकों में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है। अरब सागर से आ रही नमी के कारण यह मौसम में बदलाव हो रहे हैं। मध्य प्रदेश के 2 संभाग और 17 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय हुआ है, जिसके कारण मौसम में बदलाव नजर आएंगे।

मौसम विभाग केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान पर निर्मित हुआ है। एक रेखा के रूप में यह पश्चिमी विक्षोभ तैयार हुआ है जबकि दक्षिण पश्चिम राजस्थान पर भी एक ऊपरी भाग पर चक्रवाती हवा का क्षेत्र निर्मित हुआ है। इसके कारण इससे सटे इलाके में आज आसमान में बादल छाए रहने के साथ सुबह और शाम तेज हवा चलने का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ के मध्य से लेकर तमिलनाडु तक एक रेखा गुजर रही है। जिसके कारण मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव संभव है।

वहीं उत्तरी मध्य प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र निर्मित हुआ है। हवाओं के कारण अरब सागर से आ रही है। नमी के कारण पूरे मध्यप्रदेश में आसमान में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। ह्यूमिडिटी बढ़ने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मध्यप्रदेश में दो-तीन दिन तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। कई शहरों में बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है।

तापमान रहेगा स्थिर (MP Weather Alert)

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 10 अप्रैल तक मौसम ऐसा बना रह सकता है। बिजली चमकने का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है। 7 और 8 अप्रैल को बारिश की चेतावनी जारी की गई है। राजधानी में 7 और 8 अप्रैल को तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 9 और 10 अप्रैल को भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। हालांकि तापमान में बढ़ोतरी की संभावना से इनकार किया गया है। इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर सहित अन्य इलाकों में भी तापमान 36 डिग्री के आसपास देखा जा सकता है।

हालांकि कुछ क्षेत्रों में तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की जाएगी। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद नीमच गुना, भोपाल, अशोकनगर, नर्मदा पुरम, देवास, कटनी, सागर, टीकमगढ़ में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है।

इन क्षेत्रों में हुई बारिश (MP Weather Alert)

मध्य प्रदेश के शिक्षकों पर मौसम शुष्क बना हुआ है। अगले 24 घंटे के दौरान उज्जैन, भोपाल, सागर, और शहडोल संभाग के कुछ स्थानों पर बारिश रिकॉर्ड की गई है। कुरवाई मानपुर दमोह बंडा और चंदिया में हल्की बूंदाबांदी रिकॉर्ड की गई है।

इन क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी

मध्यप्रदेश के भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर के अलावा शाजापुर, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी में भी गरज चमक, बिजली गिरने की चेतावनी सहित ओलावृष्टि और बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

Related Articles

Back to top button