बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
Death body found: चन्दोरा डैम में मिली महिला की लाश, बुधवार से थी लापता

बैतूल जिले में ताप्ती नदी पर स्थित चन्दोरा डैम में बुजुर्ग महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला बुधवार से लापता थी।
थाना क्षेत्र के ग्राम सांडिया निवासी रामेश्वर पिता पंढरी भुजाडे ने बताया उसकी मां कमलाबाई 55 साल बुधवार दोपहर 3 बजे के दरमियान घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। शाम तक वापस नहीं आई। गांव में खोजबीन की।
रिश्तेदारों को सूचना देकर जानकारी ली कहीं पता नहीं चला। गुरुवार सुबह से मां को ढूंढने के लिए उसका भाई गेंदराव ग्रामीणों के साथ मां को गांव के समीप स्थित चन्दोरा डैम के किनारे ढूंढ रहा था।
सुबह 11 बजे डैम में स्थित नहर के गेट के पास पानी में कमलाबाई की लाश तैरते दिखी। रामेश्वर की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। रामेश्वर ने बताया मां मानसिक रूप से बीमार थी।



