Aaj ke sona chandi bhav: सोना और चांदी के भाव में फिर ऊंची उछाल, कीमतें देख कर पकड़ लेंगे माथा, देखें आज के रेट
Aaj ke sona chandi bhav: इस सप्ताह की शुरूआत भले ही सोने के भाव में गिरावट के साथ हुई थी, लेकिन पहले दिन से ही इसने एक बार फिर तेजी पकड़ ली है। वहीं चांदी की शुरूआत तो बढ़ोतरी के साथ ही हुई थी। कल सुबह की शुरूआत के मुकाबले दिन में इन दोनों ही धातुओं के भाव में बढ़ोतरी हुई थी। वहीं आज मंगलवार को सोना और चांदी के भाव ने ऊंची उछाल मारी है। कल के मुकाबले सोना और चांदी, दोनों के ही भाव काफी बढ़ोतरी के साथ शुरू हुए हैं।
आल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन मुंबई द्वारा आज 4 मार्च 2025 को जारी रेट के अनुसार आज 999 शुद्धता वाले सोने के 10 ग्राम के भाव 85817 रुपये हैं। इसी तरह 995 शुद्धता वाले सोने के भाव 85473 रुपये, 916 शुद्धता वाले सोने के भाव 78608 रुपये, 750 शुद्धता वाले सोने के भाव 64363 रुपये और 585 शुद्धता वाले सोने के भाव 50203 रुपये हैं। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी के एक किलोग्राम के भाव 94882 रुपये हैं।
सोमवार को यह थे सोना-चांदी भाव
सोमवार को 999 शुद्धता वाले सोने के 10 ग्राम के भाव 85020 रुपये से शुरू हुए और रात में 85320 रुपये पर बंद हुए थे। इसी तरह 995 शुद्धता वाले सोने के भाव 84680 रुपये से शुरू हुए और 84978 रुपये पर बंद हुए थे। 916 शुद्धता वाले सोने के भाव 77878 रुपये से शुरू हुए और 78153 रुपये पर बंद हुए थे। 750 शुद्धता वाले सोने के भाव 63765 रुपये से शुरू हुए और 63990 रुपये पर बंद हुए थे। 585 शुद्धता वाले सोने के भाव 49737 रुपये से शुरू हुए और 49912 रुपये पर बंद हुए थे। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी के एक किलोग्राम के भाव 93653 रुपये से शुरू हुए और 94398 रुपये पर बंद हुए थे।
मिस्ड कॉल से भी जान सकते भाव
यदि आप सोना और चांदी के रेट घर बैठे पता करना चाहते हैं तो आप ऐसा भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको मोबाइल नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल भर करना है। इसके बाद आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। जिसके जरिए आप सोना-चांदी के लेटेस्ट रेट चेक कर सकते हैं।
- Read Also: Vayve EVA Eelectric: आपकी गली की शान, पड़ोसियों की जलन है ये सोलर पर चलने वाली कार, कीमत भी इतनी सी
मेकिंग चार्ज और जीएसटी अलग से
एसोसिएशन द्वारा जो भाव घोषित किए जाते हैं वे सोना और चांदी के बेस प्राइज रहते हैं। इसके बाद इसमें मेकिंग चार्ज और 3 प्रतिशत जीएसटी अलग से जुड़ता है। इसलिए स्थानीय स्तर पर सोना-चांदी के भाव अलग हो सकते हैं।



