बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

nagar parishad election : टिकट तय करने मे भाजपा ने बाजी मारी, सभी 15 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, महिलाओं को ज्यादा प्राथमिकता

▪️ निखिल सोनी, आठनेर
nagar parishad election : आठनेर नगर परिषद के निर्वाचन के लिए फॉर्म जमा करने के लिए सोमवार को अंतिम दिन था। इस दिन बड़ी संख्या में प्रत्याशियों ने फॉर्म जमा किए। टिकट वितरण में भाजपा ने बाजी मार ली है। भाजपा ने सभी 15 सीटों पर अपने उम्मीदवार तय कर लिये हैं। पार्टी ने तीन सूची में उम्मीदवारो की घोषणा की। अधिकांश उम्मीदवार नये चेहरे हैं। कांग्रेस अभी तक अपने उम्मीदवार घोषित नहीं कर पाई है।

सोमवार फॉर्म जमा करने का आखिरी दिन था। लेकिन, कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के नाम अभी तक सामने नहीं आए हैं। भाजपा के सभी उम्मीदवारों के नाम आने के बाद अब प्रत्याशियों ने जनसंपर्क प्रारंभ कर दिया है। नगर परिषद चुनाव में महिलाओं के लिए 15 में से 7 सीटें आरक्षित थी। बीजेपी ने इससे 2 सीट ज्यादा 9 सीटों पर महिला उम्मीदवारों को टिकट दी है। ज्यादातर महिला उम्मीदवारों को टिकट देकर भाजपा ने आधी आबादी को पार्टी के पक्ष में मतदान करने का संदेश दिया।

सबसे ज्यादा चौंकाने वाला निर्णय वार्ड नंबर 12 से टिकट मांग रहे मौजूदा नगर परिषद अध्यक्ष सूरज राठौर की पत्नी अनीता राठौर को टिकट नहीं देना है। सोमवार को भाजपा कार्यालय में बैतूल नगर पालिका अध्यक्ष पार्वती बारस्कर, भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सीताराम चढ़ोकार, भैंसदेही मंडल के पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष देवीदास खाड़े, जिला मंत्री कृष्णा गायकी, नगर मंडल अध्यक्ष गोवर्धन राने, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील टेकपुरे ने सभी घोषित प्रत्याशियों और भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

बैठक में पार्टी को सभी 15 वार्डों में विजय बनाने के लिए जरूरी निर्देश दिये। कार्यकर्ताओं से कहा कि सिर्फ कमल के फूल को ही ध्यान देकर चुनाव मैदान में उतरना है। बैठक के बाद सभी कार्यकर्ता, प्रत्याशी बाजार चौक स्थित अम्बा मदिर में मत्था टेकने पहुंचे। वहां चुनाव में विजय होने का आशीर्वाद लिया।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button