मंडी भाव

Betul Mandi Bhav: बैतूल मंडी में 4 सितंबर को आवक आधी, सोयाबीन भाव गिरे, चना और मक्का में तेजी

Betul Mandi Bhav: बैतूल कृषि उपज मंडी में गुरुवार 4 सितंबर 2025 को होने वाली बोली और भाव की स्थिति सामने आ गई है। आज की आवक और भाव को देखकर किसानों और व्यापारियों को पिछले दिन यानी 3 सितंबर 2025 की स्थिति से तुलना करने का भी मौका मिला। इधर मंडी में अब सोमवार तक अवकाश रहेगा। इसकी सूचना जारी कर दी गई है।

बुधवार की तुलना में गुरुवार को आवक में कमी देखने को मिली है, वहीं कई फसलों के भाव में उतार-चढ़ाव भी दर्ज किया गया। 3 सितंबर को कुल 7551 क्विंटल की आवक दर्ज की गई थी, जबकि आज 4 सितंबर को यह घटकर 3632 क्विंटल पर आ गई। यानी एक ही दिन में आवक लगभग आधी रह गई। आवक घटने की वजह से भाव में भी हलचल हुई।


सोयाबीन के Betul Mandi Bhav में गिरावट


सोयाबीन पीला की बात करें तो बुधवार को इसका न्यूनतम भाव 3700 रुपये क्विंटल और अधिकतम भाव 4651 रुपये क्विंटल रहा था। उस दिन इसका प्रचलित भाव 4425 रुपये क्विंटल था।


वहीं आज गुरुवार को सोयाबीन पीला का न्यूनतम भाव 2800 रुपये और अधिकतम भाव 4601 रुपये क्विंटल दर्ज हुआ। इसका प्रचलित भाव आज 4300 रुपये क्विंटल रहा। यानी सोयाबीन के भाव में थोड़ी गिरावट देखने को मिली और प्रचलित भाव बुधवार की तुलना में 125 रुपये क्विंटल कम रहा।


चना के Betul Mandi Bhav में तेजी


चना के भाव पर नजर डालें तो बुधवार को न्यूनतम भाव 4600 रुपये और अधिकतम भाव 5150 रुपये क्विंटल रहा था। उस दिन इसका प्रचलित भाव 5100 रुपये क्विंटल था।


गुरुवार को चना का न्यूनतम भाव 4000 रुपये और अधिकतम भाव 5500 रुपये क्विंटल दर्ज हुआ। आज का प्रचलित भाव 5200 रुपये रहा। यानी चना के भाव में आज 100 रुपये की तेजी देखने को मिली।


मक्का के Betul Mandi Bhav में थोड़ी वृद्धि


मक्का में बुधवार को न्यूनतम भाव 1601 रुपये और अधिकतम 2119 रुपये क्विंटल रहा था, उस दिन प्रचलित भाव 2000 रुपये क्विंटल दर्ज किया गया था।


गुरुवार को मक्का का न्यूनतम भाव 1200 रुपये और अधिकतम 2180 रुपये क्विंटल रहा। प्रचलित भाव 2085 रुपये क्विंटल दर्ज हुआ। इसका मतलब यह हुआ कि मक्का के भाव में आज 85 रुपये की बढ़त हुई है।


गेहूं के Betul Mandi Bhav में खास बदलाव नहीं


गेहूं में बुधवार को 5399 क्विंटल की सबसे ज्यादा आवक दर्ज की गई थी। उस दिन न्यूनतम भाव 2531 रुपये और अधिकतम भाव 2701 रुपये क्विंटल रहा, जबकि प्रचलित भाव 2650 रुपये क्विंटल रहा था।


गुरुवार को गेहूं की आवक 2455 क्विंटल रही और इसका न्यूनतम भाव 2540 रुपये तथा अधिकतम भाव 2679 रुपये क्विंटल दर्ज हुआ। आज भी गेहूं का प्रचलित भाव 2650 रुपये क्विंटल पर स्थिर रहा। यानी गेहूं के भाव में कोई खास बदलाव नहीं हुआ।


सरसो के Betul Mandi Bhav में मजबूती दिखी


सरसों की आवक बुधवार को 4 क्विंटल रही थी और इसका भाव 5800 रुपये क्विंटल पर स्थिर रहा। गुरुवार को इसकी आवक 8 क्विंटल रही और न्यूनतम भाव 5701 रुपये तथा अधिकतम भाव 6201 रुपये क्विंटल दर्ज किया गया। इसका प्रचलित भाव 6201 रुपये क्विंटल रहा। यानी सरसों के भाव में आज मजबूती देखने को मिली।


मूंग के Betul Mandi Bhav में मामूली तेजी


मूंग की स्थिति देखें तो बुधवार को इसकी आवक 9 क्विंटल रही थी और न्यूनतम भाव 5701 रुपये तथा अधिकतम भाव 6901 रुपये क्विंटल था। उस दिन प्रचलित भाव 6500 रुपये क्विंटल रहा था।
गुरुवार को मूंग की आवक भी 9 क्विंटल रही लेकिन इसका न्यूनतम भाव 6201 रुपये और अधिकतम 7101 रुपये क्विंटल दर्ज हुआ। आज इसका प्रचलित भाव 6601 रुपये क्विंटल रहा। यानी कसम्भा में भी 101 रुपये क्विंटल की तेजी देखने को मिली।

betul mandi bhav


गुल्ली के Betul Mandi Bhav में गिरावट


गुल्ली की आवक बुधवार को 23 क्विंटल रही थी और इसका न्यूनतम भाव 4000 रुपये तथा अधिकतम भाव 4200 रुपये क्विंटल था। उस दिन प्रचलित भाव 4100 रुपये रहा। गुरुवार को मसूर की आवक घटकर 11 क्विंटल पर आ गई। आज इसका न्यूनतम और अधिकतम दोनों ही भाव 4000 रुपये क्विंटल दर्ज हुआ और प्रचलित भाव भी 4000 रुपये ही रहा। यानी भाव में 100 रुपये की गिरावट देखने को मिली।


बैतूल मंडी में आधी रह गई आवक


अगर कुल आवक की तुलना करें तो बुधवार को 7551 क्विंटल माल मंडी में आया था जबकि गुरुवार को मात्र 3632 क्विंटल की आवक रही। यानी कुल आवक लगभग आधी रह गई। इसका असर कई फसलों के भाव पर भी दिखाई दिया।

betul mandi bhav


तीन दिन बंद रहेगी बैतूल मंडी


गुरुवार को किसानों और व्यापारियों के लिए मंडी प्रशासन की ओर से एक अहम सूचना भी जारी की गई। इसमें बताया गया कि 5 सितंबर से 7 सितंबर 2025 तक मंडी में नीलामी कार्य बंद रहेगा। इस दौरान खरीदी-बिक्री नहीं होगी। इसके बाद 8 सितंबर से फिर से मंडी का नियमित संचालन शुरू होगा।


Betul Mandi Bhav में दिखा उतार-चढ़ाव


इस तरह देखा जाए तो बैतूल कृषि उपज मंडी में 4 सितंबर को आवक में कमी दर्ज की गई। गेहूं और गुल्ली जैसे फसलों के भाव स्थिर या थोड़े कमजोर रहे, जबकि चना, मक्का, सरसों में मजबूती देखने को मिली। सोयाबीन में थोड़ी गिरावट आई। किसानों को आने वाले दिनों में नीलामी बंद होने की वजह से अपनी उपज बेचने के लिए इंतजार करना होगा।


Betul Mandi Bhav में आज 4 सितंबर के भाव और आवक की स्थिति

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button