धर्म/अध्यात्म अपडेट

गायिका मोहिनी नागले का ताप्ती महिमा पर भजन तैयार, इस दिन होगा लॉन्च

ताप्ती महिमा पर भजन : मुलताई की लोक भजन गायिका मोहिनी नागले ने ताप्ती महिमा पर एक भजन तैयार किया है। इसे कार्तिक पूर्णिमा पर लॉन्च किया जाएगा। इस भजन में ताप्ती की महिमा के साथ मुलताई के प्रसिद्ध पौराणिक स्थलों के बारे में जानकारी दी गई है।

गायिका मोहिनी नागले का ताप्ती महिमा पर भजन तैयार, इस दिन होगा लॉन्च

ताप्ती महिमा पर भजन : मुलताई की लोक भजन गायिका मोहिनी नागले ने ताप्ती महिमा पर एक भजन तैयार किया है। इसे कार्तिक पूर्णिमा पर लॉन्च किया जाएगा। इस भजन में ताप्ती की महिमा के साथ मुलताई के प्रसिद्ध पौराणिक स्थलों के बारे में जानकारी दी गई है।

मोहिनी नागले पूरे क्षेत्र में लोक भजनों के लिए जानी जाती हैं। और इस बार उन्होंने ताप्ती की महिमा को लेकर भजन तैयार किया है। जिसका विमोचन कार्तिक पूर्णिमा पर किया जाएगा।

यूट्यूब पर होगा भजन का विमोचन

मोहिनी ने बताया कि इस भजन का विमोचन यूट्यूब पर होगा। जिससे कि दूर-दूर तक मां ताप्ती की ख्याति लोगों तक आसानी से पहुंचेगी। इस भजन को मोहिनी ने बैतूल में रिकॉर्ड किया है और इसका चित्रांकन ताप्ती तट सहित अन्य स्थानों पर किया है।

पूरे विश्व में महिमा फैलाना है उद्देश्य

मोहिनी ने बताया कि उनका प्रयास है कि मां ताप्ती की महिमा को पूरे विश्व में फैलाई जाए। इसके लिए उनके द्वारा मां की महिमा को लेकर भजन तैयार किए जा रहे हैं। जिनको अच्छा प्रतिसाद भी मिल रहा है। इसके पहले भी मोहिनी ने विभिन्न धार्मिक भजन गाए हैं, जिन्हें सभी पसंद करते हैं।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button