बड़ी खबरें

Nehru Park Betul: नपा ठेकेदार को करती है हर महीने 75 हजार का भुगतान फिर भी नेहरू पार्क के हाल बेहाल, देखरेख पर जरा भी नहीं ध्यान

Nehru Park Betul

▪️ उत्तम मालवीय, बैतूल

मध्यप्रदेश के बैतूल शहर में स्थित नेहरू पार्क (Nehra Park Betul) मेंटेनेंस का बाकायदा ठेका दिया गया है। इसके लिए ठेकेदार को हर महीने 75 हजार रुपए की भारी भरकम राशि का भुगतान किया जाता है। इसके बावजूद लगता नहीं कि ठेकेदार द्वारा पार्क की देखरेख पर जरा भी ध्यान दिया जा रहा हो। यही कारण है कि इस पार्क के हाल बेहाल हो चुके हैं। नपाध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर (Betul Nagar Palika President Parvati Barskar) ने इस पार्क का मुआयना किया तो उन्होंने भी यहां की बदहाली अपनी आंखों से देखी। यही कारण है कि उन्होंने नाराजगी जताते हुए यह ठेका निरस्त करने के निर्देश नपा के अफसरों को दिए हैं।

नेहरू पार्क शहर का इकलौता पार्क है, जहां पर बच्चों से लेकर बुजुर्ग व युवा भी घूमने के लिए जाते हैं। इस पार्क को नपा आज तक व्यवस्थित नहीं कर सकी है। इस पार्क में लगे फव्वारे बंद होकर कबाड़ हो चुके हैं। वहीं यहां बच्चों के लिए बनाए ओवरब्रिज की लकड़ी के पटिए भी खराब हो चुके हैं।

Also Read: SIP KAISE KARE: एसआईपी में काम करता है आठवां अजूबा, छोटी-छोटी बचत बना सकती है करोड़पति, जाने किस तरह

पार्क में लगे अधिकांश झूले भी टूट गए हैं। उन्हीं झूलों को नपा मेंटेनेंस करके समय-समय पर ठीक करती है। पार्क में बच्चों के मनोरंजन के लिए लाई गई ट्रेन कभी कभार ही चालू होती है। पार्क में काफी हाउस का प्लान भी नपा ने तैयार किया था, लेकिन वह भी आज तक नहीं लगा। इसके चलते पार्क में घूमने आने वालों की तादाद कम हो गई थी।

Also Read: sardi khansi ka ilaj: स्‍वादिष्‍ट गोली से दूर होगा सर्दी का कफ और खांसी, एकदम आसानी से घर में ही होगी तैयार, देखें वीडियो..

वर्ष 2019 में नेहरू पार्क का गार्डन विकसित करने के लिए 75 हजार प्रतिमाह का ठेका दिया था। उस समय कहा गया था कि ठेकेदार द्वारा पार्क का कायाकल्प कर दिया जाएगा। इससे नपा का खर्च भी बचेगा और पार्क की रौनक भी लौट आएगी। लेकिन, यह दावे हवा हवाई ही साबित हुए। एक साल में 9 लाख रुपए और तीन सालों में 27 लाख रुपए खर्च करने के बाद भी गार्डन का मेंटेनेंस ढंग से नहीं हो सका।

Also Read: Portable Generator: बिजली गुल हुई तो भी चलेंगे पंखे और टीवी, कम कीमत वाले इस छोटू जनरेटर ने कर दी इन्‍वर्टर और बैटरी की छुुट्टी

नपा अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर ने पार्क का दौरा किया तो यहां पर जमकर गंदगी मिली। इसको लेकर नपाध्यक्ष ने नाराजगी जताई। उन्होंने नपा अधिकारियों से ठेका निरस्त करने के निर्देश दिए हैं। नपा की बैठक में ठेका आगे बढ़ाने को लेकर विचार कर ठेका आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।

Also Read: POPULAR KRISHNA BHAJAN: आज की सुबह सुनें श्री कृष्‍ण का मधुर भजन-श्री कृष्‍ण गोविंद हरे मुरारी, मनभावक संगीत से होगी आनंद की अनुभूति

कबाड़ में तब्दील हो गए फव्वारे

पार्क में नगर पालिका द्वारा फव्वारे लगाए गए थे। यह फव्वारे कबाड़ बनकर बंद हो गए हैं। वहीं यहां पर पुरातात्विक धरोहर भी रखी हुई है, जो धूल खा रही है। यहां पर पुरानी तोप सहित अन्य सामग्री देखरेख के अभाव में खराब हो रही है। यहां पर झूले भी पुराने लगे हुए हैं। कोई भी नया झूला अभी तक नहीं लगाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर की नाराजगी के बाद पार्क में सफाई का काम किया। इसके लिए नगर पालिका के कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई। झूले और लकड़ी के ओवरब्रिज का सुधार किया।

Also Read: MP News : पेट्रोल पंपों पर माप तौल में जमकर हो रही हेराफेरी, 14.73 लीटर निकलना था पर 10 लीटर भी नहीं निकला, देखें वीडियो

Also Read: Baingan Bharta Recipe | बैंगन भरता की इतनी स्वादिष्ट और आसान रेसिपी आपने पहले कभी नहीं देखी होगी

पार्क को विकसित करने बनेगी योजना

आगामी समय में नगर पालिका द्वारा कैंटीन सुविधा शुरू करने की प्लानिंग की गई है। इसके अलावा पार्क में म्यूजियम भी बनाया जा सकता है। इसको लेकर प्लान तैयार किया जा रहा है। पार्क को पीपीपी पर देने की भी प्लानिंग की जा रही है। यहां पर लगे फव्वारे सहित अन्य मनोरंजन के साधन बढ़ाए जा सकते हैं। आगामी नगर परिषद की बैठक में पार्क को विकसित करने और उचित देखभाल के लिए नगर परिषद निर्णय लेगी।

Sanp Ka Video: सो रही थी महिला तभी पेट में घुस गया 4 फीट का सांप, अस्‍पताल पहुंची तो डॉक्‍टर भी सहम गए, सांसे थामकर देखें वीडियो…

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button