देश/विदेश

Gold Silver Rate : लगातार गिरने के बाद आज उछले सोना-चांदी के भाव

Gold Silver Rate : दीपावली के बाद से ही सोना-चांदी के भाव में लगातार गिरावट आ रही थी। इसके आज कई दिनों के बाद दोनों के ही भाव में तेजी आई है। कल सुबह बेहद गिरावट के बाद शुरू होने के बाद भी इन दोनों के भाव कल दिन में भी बढ़े थे।

Gold Silver Rate : लगातार गिरने के बाद आज उछले सोना-चांदी के भाव

Gold Silver Rate : दीपावली के बाद से ही सोना-चांदी के भाव में लगातार गिरावट आ रही थी। इसके आज कई दिनों के बाद दोनों के ही भाव में तेजी आई है। कल सुबह बेहद गिरावट के बाद शुरू होने के बाद भी इन दोनों के भाव कल दिन में भी बढ़े थे।

आल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन द्वारा शुक्रवार 8 नवंबर 2024 को जारी भाव के मुताबिक आज 999 शुद्धता वाले सोने के 10 ग्राम के भाव 77480 रुपये हैं। यह कल 76556 रुपये से शुरू हुए थे और रात में 76780 पर बंद हुए थे। इसी तरह 995 शुद्धता वाले सोने के 10 ग्राम के भाव आज 77170 रुपये हैं। यह कल 76249 रुपये से शुरू हुए थे और रात में 76473 रुपये पर बंद हुए थे।

सोने की अन्य वेरायटियों की यह स्थिति

इनके अलावा 916 शुद्धता वाले सोने के 10 ग्राम के भाव आज 70972 रुपये हैं। यह कल 70125 रुपये से शुरू हुए थे और 70331 रुपये पर बंद हुए थे। 750 शुद्धता वाले सोने के भाव आज 58110 रुपये हैं। यह कल 57417 रुपये से शुरू हुए थे और 57585 रुपये पर बंद हुए थे। इसी तरह 585 शुद्धता वाले सोने के 10 ग्राम के भाव आज 45326 रुपये हैं। यह कल 44785 रुपये से शुरू होकर 44916 रुपये पर बंद हुए थे।

आज चांदी भी हुई खासी महंगी

कल के मुकाबले आज चांदी के दामों में भी भारी उछाल आया है। आज 999 शुद्धता वाली चांदी के एक किलोग्राम के भाव 91767 रुपये है। इसके विपरीत कल गिरावट के साथ चांदी 90153 रुपये से शुरू हुई थी और 90369 रुपये के साथ बंद हुई थी।

मिस्ड कॉल से भी जान सकते भाव

यदि आप सोना और चांदी के रेट घर बैठे पता करना चाहते हैं तो आप ऐसा भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको मोबाइल नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल भर करना है। इसके बाद आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। जिसके जरिए आप सोना-चांदी के लेटेस्ट रेट चेक कर सकते हैं।

मेकिंग चार्ज और जीएसटी अलग से

एसोसिएशन द्वारा जो भाव घोषित किए जाते हैं वे सोना और चांदी के बेस प्राइज रहते हैं। इसके बाद इसमें मेकिंग चार्ज और 3 प्रतिशत जीएसटी अलग से जुड़ता है। इसलिए स्थानीय स्तर पर सोना-चांदी के भाव अलग हो सकते हैं।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button