देश/विदेश

Cow Farming: गाय की ये नस्‍ल कर देगी मालामाल, हर महीने होती है 40 हजार रुपए की कमाई

Cow Farming: This breed of cow will make you rich, earns Rs 40 thousand every month

Cow Farming: भारतीय किसान खेती के साथ-साथ पशुपालन करके अच्छी खासी कमाई कर लेते है। आज के समय में लोगों के लिए दूध एक व्यवसाय का अच्छा जरिया बन गया है। इनमें अधिकांश पशुपालक गायों का ही पालन करते है। अगर आप भी पशुपालन कर अच्छा पैसा कमाना चाहते तो गुजरात में पाई जाने वाली गिर गाय आपके व्यवसाय के लिए बेहतर साबित हो सकती है। यह गाय प्रतिदिन 30 से 80 लीटर दूध देती है। आइए जानते है कैसे करें इस गाय की पहचान।

कैसे करें गिर गाय की पहचान? (Cow Farming)

गिर गाय की बात करें तो यह गाय देसी गाय से थोड़ी अलग होती है। आकार में बड़ी होने के अलावा, इस गाय का माथा बड़ा और आंखें बहुत छोटी और सुंदर होती हैं। गिर के सींग कानों के पीछे से निकलते हैं और पीछे की ओर मुड़े हुए होते हैं।

दूध के फायदे (Cow Farming)

  • गिर गाय का दूध बहुत फायदेमंद साबित होता है।
  • इसके दूध का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
  • गिर गाय के दूध में 8 प्रकार के प्रोटीन, 6 प्रकार के विटामिन, 21 प्रकार के अमीनो एसिड, 11 प्रकार के फैटी एसिड, 25 प्रकार के खनिज, 16 प्रकार के नाइट्रोजन यौगिक, 4 प्रकार के फास्फोरस यौगिक, 2 प्रकार की शर्करा होती है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button