बैतूल अपडेट

Betul News: मृतक सचिव और वाहन चालक के परिजनों को दिया जाएं 50-50 लाख का मुआवजा, सीएम की महापंचायत में जाते समय हुए हादसे में गई थी जान

Betul News: Compensation of 50-50 lakhs should be given to the relatives of the deceased secretary and the driver, who died in the accident while going to the CM's mahapanchayat

Betul News: मृतक सचिव और वाहन चालक के परिजनों को दिया जाए 50-50 लाख का मुआवजा, सीएम की महापंचायत में जाते समय हुए हादसे में गई थी जान▪️ अंकित सूर्यवंशी, आमला

Betul News: 3 अगस्त को सीएम शिवराज सिंह चौहान की सचिवों की महापंचायत में शामिल होने जा रहे विकासखंड के पंचायतों का एक वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया था। दुर्घटना में पंचायत सचिव चिंदू खातरकर और वाहन चालक दिनेश गावंडे की मौत हो गई। वहीं 3 सचिव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का भोपाल अस्पताल में इलाज जारी है। मृतक सचिव चिंदू खातरकर और वाहन चालक दिनेश गावंडे सहित घायल सचिवों को मुआवजा दिलाने आज ब्लाक कांग्रेस कमेटी एवं वाहन चालक संघर्ष संगठन द्वारा तहसीलदार को सीएम शिवराज के नाम ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में उल्लेख है की सीएम शिवराज सिंह चौहान के पंचायत महासम्मेलन में शामिल होने जा रहे सचिवों का वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया था। दुर्घटना में सचिव चिंदू खातरकर एवम वाहन चालक दिनेश गावंडे की मृत्यु हो गई। कांग्रेस कमेटी मांग करती है की मृतक के परिजनों को 50-50 लाख रुपए की मुआवजा राशि दी जाए, साथ ही मृतकों के परिजनों में से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाए।

Betul News: मृतक सचिव और वाहन चालक के परिजनों को दिया जाए 50-50 लाख का मुआवजा, सीएम की महापंचायत में जाते समय हुए हादसे में गई थी जानघटना को लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि मनोज मालवे ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सीएम शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में जा रहे सचिवों के साथ घटी घटना ने झकझोर के रख दिया है। यह शासन, प्रशासन की कमी का नतीजा है। शासन, प्रशासन ने घायल सचिवों का निशुल्क और जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना चाहिए।

वहीं ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने कहा कि मृतक पंचायत सचिव को शासन द्वारा 50 लाख रुपए मुआवजा दिया जाना चाहिए, जिससे सचिव के परिवार का भरण पोषण ठीक से हो सके और घायल सचिवों को भी उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। ज्ञापन सौपते समय नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे , किसान कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष रविकांत उघड़े, युवक कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे, दिलीप पंडाग्रे, गणेश ढोमने, शेख आबिद, छोटु कुंभारे, वीरेंद्र बर्थे, मुकेश बामने, रमेश प्रजापति, विजय मोड़क, कपिल गंगारे, रवि घानेकर, शेख हाफिज सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व वाहन चालक संघ के सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button