charitable work : 38 डिग्री तापमान में 46 किलोमीटर दूर जाकर किया 38 वीं बार रक्तदान

इतनी भीषण गर्मी में जब कोई तपती दुपहरी में घर से बाहर भी नहीं निकलता, ऐसे समय में नगर के सेवाभावी युवा ने 46 किलोमीटर की दूरी तय कर एक जान बचाने रक्तदान किया। संयोग ऐसा बना कि आग उगलते सूरज का तापमान का जहां 38 डिग्री सेल्सियस था वहीं उनका 38 वाँ रक्तदान भी था।
केसला निवासी मरीज महेश राठौर पाढर हॉस्पिटल में ऑपरेशन हेतु भर्ती थे। उनके लिए जनसेवा कल्याण समिति के नीरज बारस्कर द्वारा ए नेगेटिव रक्त का दान किया गया। सागर सिंग चौहान व हर्षित ठाकरे के एक संदेश पर नीरज बारस्कर दोनों के साथ आमला से पाढर गए व रक्त देकर मरीज की जान बचाई।
इस अवसर पर सागर सिंग चौहान ने बताया कि दो दिनों से लगातार आमला से पाढर जाकर जनसेवा कल्याण समिति के सदस्य इतनी भीषण गर्मी में रक्तदान कर रहे हैं। इसके पूर्व राम यादव ने ए नेगेटिव रक्त का दान पाढर जाकर किया था।
इस अवसर पर नीरज बारस्कर ने कहा कि रक्त दान करने से वीकनेस नहीं, हैप्पीनेस आती है। इतनी गर्मी में भी रक्तदान करने से मन को खुशी रूपी ठंडक मिलती है। जरूरतमंद को रक्त देना हमारा संकल्प है।
सागर सिंग चौहान ने बताया कि जो रक्तवीर बाहर से आकर रक्तदान कर रहे हैं, उन्हें सूचीबद्ध कर रहे हैं। आगामी 14 जून विश्व रक्तदान दिवस पर उन्हें हेलमेट के उपहार के साथ मिस्टर रक्तदाता बैतूल के अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
जज पूर्वी तिवारी, समाजसेवी निमिषा शुक्ला और मनोज तिवारी ने किया रक्तदान



