Betul Murder News: जमीनी विवाद के चलते बुजुर्ग की हत्या, दो भाइयों पर अपराध दर्ज
Betul Murder News: मुलताई। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के आठनेर तहसील अंतर्गत ग्राम बोरपेंड में जमीन सीमांकन के दौरान हुए विवाद में एक बुजुर्ग घायल हो गए थे। उनका पहले बैतूल जिला अस्पताल और फिर भोपाल अस्पताल में इलाज चला। करीब 2 सप्ताह इलाज के बाद शनिवार को उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने इस मामले में 2 भाइयों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीण सालकराम उइके (63 वर्ष) की आज इलाज के दौरान मौत हो गई। विगत 27 मई को सालकराम सीमांकन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान वहां मौजूद माणिकराव आहके (35 वर्ष) व उसके बड़े भाई बालकराम आहके (38 वर्ष) ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया था।

जमीनी विवाद ने लिया उग्र रूप (Betul Murder News)
बताया जाता है कि विवादित भूमि के सीमांकन को लेकर राजस्व विभाग की टीम मौके पर मौजूद थी। उसी दौरान दोनों पक्षों के बीच पुराना जमीनी विवाद फिर से उग्र हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार माणिकराव व बालकराम ने पहले सालकराम को सीढ़ियों से नीचे धक्का दे दिया। नीचे गिरने के बाद उनके सिर पर डंडे से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

- Read Also: MP Moong Kharidi 2025: किसान जीते, झुकी सरकार; एमपी में होगी मूंग खरीदी, उड़द का भी उपार्जन
दो सप्ताह जूझे जिंदगी और मौत से (Betul Murder News)
घटना के तुरंत बाद बुजुर्ग सालकराम को पहले आठनेर अस्पताल लाया गया, जहाँ से गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल बैतूल ले जाया गया। इसके बाद भोपाल अस्पताल रेफर किया गया था। करीब दो सप्ताह तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष के बाद आज उनका निधन हो गया।
हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज (Betul Murder News)
इस संबंध में मासोद चौकी प्रभारी वंशज श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि मृतक का पोस्टमार्टम आठनेर के सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों माणिकराव और बालकराम आहके को गिरफ्तार करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मामला हत्या की धाराओं के अंतर्गत दर्ज किया जा रहा है। (Betul Murder News)
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



