बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
final farewell to martyr : शहीद सपूत को आठनेर वासियों ने पुष्पवर्षा कर दी नम आंखों से भावभीनी बिदाई, पार्थिव देह पारसडोह के लिए रवाना
• निखिल सोनी, आठनेर
final farewell to martyr : बैतूल जिले के बिसनूर निवासी और लद्दाख हादसे में शहीद सूबेदार गुरूदयाल साहू की पार्थिव देह आठनेर नगर से धनोरा पारसडोह ताप्ती नदी के लिए रवाना हुई। वहां शहीद जवान का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। क्षेत्र के लाड़ले सपूत सूबेदार गुरूदयाल साहू की पार्थिव देह आठनेर पहुंचने पर यहां गमगीन माहौल में श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। पार्थिव देह पर नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा की।
शहीद जवान की पार्थिव देह पहुंचने की सूचना मिलने के बाद शहरवासी बस स्टैंड स्थित चौराहा पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने शहीद को श्रद्धा सुमन अर्पित कर पुष्प वर्षा की। इस दौरान बड़ी संख्या में नगर वासियों की भीड़ उमड़ पड़ी। गमगीन माहौल में शहीद की पार्थिव देह आगे रवाना हुई। देखें वीडियो…👇



