बैतूल अपडेट

Betul Latest News : लापता ग्रामीण का कुएं में मिला शव, फांसी के फंदे से लटका मिला युवक

Betul Latest News : जिले के बैतूलबाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सेहरा में एक वृद्ध का शव कुएं में पड़ा मिला है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसी थानांतर्गत एक युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला है। पुलिस दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

Betul Latest News : बैतूल। जिले के बैतूलबाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सेहरा में एक वृद्ध का शव कुएं में पड़ा मिला है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसी थानांतर्गत एक युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला है। पुलिस दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सेहरा निवासी हिवराज लिल्होरे (55) का शुक्रवार की सुबह गांव के ही पास एक कुएं में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से वृद्ध के शव को कुएं के बाहर निकाला। शव का जिला अस्पताल भेजकर पीएम कराया गया।

दो दिन से लापता था ग्रामीण (Betul Latest News)

पुलिस के मुताबिक मृतक दो दिन पूर्व से ही घर से लापता था। परिजनों ने वृद्ध की गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई थी। वृद्ध का शव शुक्रवार सुबह कुएं में पड़ा मिला है। बताया जा रहा है कि वृद्ध की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वृद्ध कहीं भी घूमने के लिए निकल जाता था।

रोज आ जाता था घर वापस (Betul Latest News)

हालांकि वह घर से बाहर जाने के बाद समय पर घर वापस भी आ जाता था, लेकिन दो दिन पूर्व वृद्ध घर से निकला और वापस नहीं आया। परिजनों ने तलाश शुरू की। वृद्ध के नहीं मिलने पर परिजनों ने इसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

एक दिन पहले से लापता था युवक, फांसी पर लटका मिला शव (Betul Latest News)

बैतूलबाजार थाना क्षेत्र में ही एक युवक का पेड़ पर फांसी से लटका शव मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। मृतक के शव का जिला चिकित्सालय में पीएम कराया गया है।

अमदर निवासी है मृत युवक (Betul Latest News)

बैतूलबाजार पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अमदर निवासी काशीनाथ पिता दमड़िया कनाठे (37) का शव नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि काशीनाथ बुधवार से ही घर से लापता था। जिसकी गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी।

कोई कारण नहीं आया सामने (Betul Latest News)

शुक्रवार सुबह जानकारी मिली थी कि लापता युवक का शव फांसी पर लटका है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। बयान दर्ज करने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट करने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com  

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Mp Election 2023

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button