मध्यप्रदेश अपडेट

Patwari Bharti Exam Pattern: म.प्र. पटवारी भर्ती की परीक्षा में पूछे जा रहे इस तरह के प्रश्न, देखिए यहां

Patwari Bharti Exam Pattern: These types of questions were asked in MP Patwari recruitment exam, see here

Patwari Bharti Exam Pattern: मप्र पटवारी भर्ती की परीक्षा में पूछे रहे इस तरह के प्रश्न, देखिए यहां
Patwari Bharti Exam Pattern: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा प्रदेश में पटवारी भर्ती की परीक्षा ली जा रही है। इसके लिए लगभग 20 लाख कैंडीडेट्स परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। कंपटीशन ज्यादा होने के कारण सब यह जानना चाह रहे हैं कि पटवारी भर्ती परीक्षा का पेपर का पैटर्न किस तरह का है। किस प्रकार के प्रश्न पूछे जा रहे हैं और पूर्वानुमान लगा रहे हैं ताकि वे अपना बेहतर से बेहतर परिणाम प्राप्त कर सके। इसके लिए हमने एग्जाम के पैटर्न और पिछले 6 एग्जाम के रिव्यु की जानकारी निकाली तो एक्सपर्ट्स ने कुछ टिप्स कैंडिडेट्स को दिए हैं, ताकि वे बेहतर तैयारी कर सकें। यह टिप्स हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं।

Patwari Bharti Exam Pattern: पिछले 6 एग्जाम को देखते हुए एक्सपर्ट का मानना है कि…

  • पटवारी भर्ती परीक्षा (Patwari Bharti 2023) में पेपर कोई फिक्स पैटर्न में नहीं आ रहे हैं।
  • परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न का कोई विशेष टाइप या सिक्वेंस नहीं है।
  • एक्सपर्ट्स के मुताबिक कुछ लोग यह बताना चाह रहे हैं कि आने वाले समय में पेपर किस तरह का आएगा तो वे लोग तुक्केबाजी कर रहे हैं। ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिए।
  • पिछले सभी छह पेपर को देखने के बाद एक्सपर्ट्स ने कहा कि जिस तरह के पेपर आ रहे हैं उससे एक बात क्लियर हो चुकी है कि पेपर सेट करने वाली टीम ने पिछले कोई रिफरेंस का उपयोग नहीं किया हर पेपर अपने आप में अलग है।
  • पटवारी भर्ती के इस एग्जाम में यह बात भी देखी जा रही है की पेपर में दो से तीन क्वेश्चन जिसमें मैथ्स और रिजनिंग के है गलत आ रहे हैं इन्हें करने में समय की बर्बादी हो रही है तो इन्हें स्किप करना चाहिए।
  • एक्सपर्ट्स ने यह भी सलाह दी है कि यदि कोई क्वेश्चन समझ नहीं आ रहा है या उसमें गलती लग रही हो एक बार English Version को भी ध्यान से देख लेना चाहिए।

इसके अलावा एक्सपर्ट्स का कहना है कि उम्मीदवारों ने जो भी पढ़ाई कर ली है या सिलेबस के आधार पर जो भी पढ़ाई की जा रही है वह पर्याप्त है। किसी भी तरह के शॉर्टकट की तलाश कैंडीडेट्स को परेशान कर सकती है। इसीलिए बेहतर होगा कि अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें और किसी भी फालतू तकनीक को समझने में अपना समय खर्च ना करें।

Related Articles

Back to top button