बड़ी खबरें

Betul Samachar : लापरवाही से दुर्दशा का शिकार है लाखों की लागत से बना खेड़ी का मुख्यमंत्री हाट बाजार

Betul Samachar : लापरवाही से दुर्दशा का शिकार है लाखों की लागत से बना खेड़ी का मुख्यमंत्री हाट बाजार

▪️ मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़

Betul Samachar : जिला मुख्यालय के समीप बैतूल विकासखंड की ग्राम पंचायत खेड़ी सावलीगढ़ का मुख्यमंत्री हाट बाजार कहने को तो मुख्यमंत्री के नाम है, लेकिन इस हाट बाजार में जनसुविधा शून्य है। आरईएस विभाग द्वारा लगभग एक करोड़ की लागत से बने हाट बाजार में टीन शेडों के अलावा बाथरूम, शौचालय, बाजार में आये ग्राहकों के लिए पीने के पानी के लिए पानी की टंकी, एक नल लगा प्लेटफार्म जैसी सारी व्यवस्था जब से यह हाट बाजार बना उसी के साथ की गई थी। लेकिन हाट बाजार ग्राम पंचायत के हैंड ओवर होने के बावजूद भी यहां सुविधाओं के हाल बेहाल हैं।

Betul Samachar : लापरवाही से दुर्दशा का शिकार है लाखों की लागत से बना खेड़ी का मुख्यमंत्री हाट बाजार

हाट बाजार का शौचालय बंद पड़ा है, बाथरूम बंद है और पीने के पानी के लिए लगाई टंकी भी शो पीस बनी पड़ी है। ग्रामीणों ने कई बार आरईएस अधिकारियों और ग्राम पंचायत से हाट बाजार का शौचालय आरम्भ करने की मांग की। लेकिन, शौचालय अस्त-व्यस्त पड़ा है। पानी की टंकी में नल भी नहीं लगा है। जिससे मुख्यमंत्री हाट बाजार में सुविधाओं के लिए लोग भटकते देखे जा सकते हैं। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर बैतूल से उचित कार्यवाही की मांग की है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button