सैर सपाटा अपडेटदेश/विदेश

Gujarat Tour Packages: IRCTC लाया है गुजरात के प्रसिद्ध स्थानों के भ्रमण का बेहतरीन टूर पैकेज, हवाई जहाज से कराई जाएगी सैर

Gujarat Tour Packages: IRCTC लाया है गुजरात के प्रसिद्ध स्थानों के भ्रमण का बेहतरीन टूर पैकेज, हवाई जहाज से कराई जाएगी सैर

Gujarat Tour Packages: सैर सपाटा के शौकीनों के लिए IRCTC द्वारा एक से बढ़कर एक टूर प्लान लाए जाते हैं। अब इसी कड़ी में IRCTC गुजरात की सैर का एक बेहतरीन टूर प्लान Vibrant Gujarat लाया है। लाजवाब खूबसूरती, समृद्ध संस्कृति और विशिष्ट खानपान की खासियत वाले इस राज्य की सैर में पर्यटकों को अनूठा अनुभव मिल सकेगा। इस टूर प्लान में पर्यटक जहां गिर के शेर देख सकेंगे वहीं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति “स्टेचू ऑफ़ यूनिटी” (Statue of Unity) भी देख सकेंगे। इतना ही नहीं राज्य के कई प्रसिद्ध धार्मिक और रमणीय स्थलों की सैर भी कर पाएंगे।

IRCTC का Vibrant Gujarat नामक गुजरात की सैर का यह टूर प्लान 9 दिन और 8 रात का है। ये एयर टूर प्लान मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित एयरपोर्ट से शुरू होगा। फ्लाइट 20 दिसंबर को रवाना होगी। इस टूर में यात्रियों को कम्फर्ट क्लास में यात्रा कराई जाएगी।

इतना है शुल्क और यह सुविधाएं मिलेंगी

Vibrant Gujarat टूर का किराया IRCTC ने 36800 रुपए प्रति व्यक्ति का शुल्क तय किया है। जिसमें ब्रेकफास्ट और डिनर भी शामिल है। यानि ब्रेकफास्ट और डिनर के लिए पर्यटकों को अलग से चार्ज नहीं देना होगा। इस टूर में IRCTC अहमदाबाद, केवड़िया, सासंगीर, सोमनाथ, द्वारका और राजकोट डेस्टिनेशन कवर करेगा।

यहां करा सकते हैं बुकिंग

Vibrant Gujarat टूर का हिस्सा बनने के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर बुकिंग कराई जा सकती है। इसी वेबसाइट पर विस्तृत ब्योरा भी उपलब्ध है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button