मध्यप्रदेश अपडेट

MP Board Result 2024 Topper: 12वीं मैथ्स-साइंस में अंशिका मिश्रा ने मारी बाजी, जानें 500 में से कितने मिले अंक?

MP Board Result 2024 Topper: Anshika Mishra won in 12th Maths-Science, know how many marks she got out of 500?

MP Board Result 2024 Topper : एमपी में माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्‍ट कल 24 अप्रैल 2024 को शाम 4 बजे घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में करीब 16 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। इन्‍हीं छात्रों में से अंशिका मिश्रा ने अच्‍छे नंबर लाकर बाजी मारी है। बता दें कि एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में अंशिका मिश्रा ने 500 में से 493 अंक लाकर विज्ञान-गणित में टॉप किया है। अंशिका को कैमिस्ट्री विषय में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। तो आइए जानते है और टॉपर्स के बारे में….

अंशिका मिश्रा का परिचय

अंशिका मिश्रा मुल रूप से रीवा की रहने वाली है। उनके पिता ज्ञानेद्र मिश्रा खेती किसानी करते हैं। माता प्रभा ग्रहणी है। अंशिका मिश्रा ने अपने पिता के संघर्ष के बारे में बताया कि पिता का आय का दूसरा साधन और कोई नहीं है, मगर उन्होंने मेरी पढ़ाई में कोई कमी नहीं रखी। हमें अच्छी शिक्षा दी। मेरी माता प्रभा गृहणी हैं। उनका पूरा सहयोग मिला।

IAS बनना चाहती हैं अंशिका (MP Board Result 2024 Topper)

12वीं बोर्ड टॉपर अंशिका मिश्रा से हरिभूमि ने बात-चीत की। अंशिका ने इस सफलता पर अपने माता-पिता और शिक्षकों का आभार जताया। उन्होंने बताया कि वे आगें प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती हैं। इसके लिए वे तैयारी करना शुरू कर दी है।

MP Board Result 2024 Topper: 12वीं मैथ्स-साइंस में अंशिका मिश्रा ने मारी बाजी, जानें 500 में से कितने मिले अंक?
MP Board Result 2024 Topper: 12वीं मैथ्स-साइंस में अंशिका मिश्रा ने मारी बाजी, जानें 500 में से कितने मिले अंक?

अंशिका मिश्रा ने किया टॉप

अंशिका मिश्रा को इंगलिश विषय में 99, हिंदी में 97, मैथ्स में 99, फिजिक्स में 98 और कैमिस्ट्री में 100 अंक प्राप्त हुए हैं। अंशिका के सबसे ज्यादा नंबर कैमिस्ट्री में, वहीं सबसे कम नंबर हिंदी विषय में हैं।

मैथ्स-साइंस के टॉपर्स

12वीं बोर्ड परीक्षा में मैथ्स-साइंस स्ट्रीम में दूसरा स्थान छतरपुर के अंकित चौबे, तीसरा स्थान नरसिंहपुर की गीता लोधी, चौथा स्थान छतरपुर की कृति चौरसिया और जानवी पटेल, वहीं पांचवा स्थान दमोह के हटा की मोनिका साहू ने हासिल किया है।

ये हैं 12वीं बोर्ड के टॉपर (MP Board Result 2024 Topper)

शाजापुर के जयंत यादव ने 500 में से 487 अंकों के साथ प्रदेश में कला समूह में टॉप किया है। रीवा की अंशिका मिश्रा ने 500 में से 493 अंक लाकर विज्ञान-गणित समूह में टॉप किया है। वहीं विदिशा की मुस्कान दांगी ने 500 में से 493 अंक लाकर वाणिज्य समूह में टॉप किया है। कृषि समूह से विनय पांडे पन्ना ने पहला स्थान हासिल किया है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com  

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Mp Election 2023

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button