बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

रेंजर बोले- लकड़ियों को ना करें बर्बाद, कंडों की जलाएं होली; थाना प्रभारी की हिदायत- जबरन किसी को रंग-गुलाल लगा कर ना करें परेशान

  • प्रकाश सराठे, रानीपुर
    होली पर्व को देखते हुए रानीपुर थाने में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वन विभाग, पुलिस विभाग के अधिकारी और ग्राम व क्षेत्र के गणमान्य ग्रामीण उपस्थित थे। जिसमें होली का पर्व शांति, सौहार्द और पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाते हुए मनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

    बैठक में रानीपुर वन परिक्षेत्र अधिकारी विकास सेठ ने कहा कि आने वाले समय में पेड़ों की बहुत आवश्यकता है। इन्हें व्यर्थ काट कर बर्बाद ना करें। होली पर्व पर हो सके तो कम से कम लकड़ियों का उपयोग कर कंडे की होली जलाकर पर्व मनाया जाएं। आने वाले समय में हमें पेड़ों की आवश्यकता पड़ेगी। मनुष्य का जीवन भी पेड़ पर आश्रित है। मनुष्य इस से ऑक्सीजन प्राप्त करता है।

    थाना प्रभारी नन्हे वीर सिंह एवं सब इंस्पेक्टर रवि शाक्य ने होली पर्व को शांति व सद्भाव से मनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि धुरेंडी पर्व पर अक्सर नवयुवक शराब का अत्यधिक सेवन कर बाइक सरपट भागते हैं। जिससे दुर्घटना घटती है।

    उन्होंने शांति समिति की बैठक में बैठे युवाओं से अपील की कि पर्व को शांति व सद्भाव से मनाया जाएं। शराब के सेवन से दूर रहें। और किसी को जबरदस्ती रंग गुलाल लगाकर परेशान ना करें। जबरदस्ती रंग गुलाल लगाने से आपसी कलह बढ़ती है। त्योहार को त्योहार के तरीके से मनाएं।

    बैठक में मुख्य रूप से रानीपुर के नगर सेठ बंसी लाल साहू, गेंदुलाल जावलकर, उज्ज्वल मवासे, विनोद उइके, मदन चौहान, राजू कहार, शिवजी, उइके, भरत नाथ, लक्ष्मण शाह, शेख रफीक, शहीद एवं थाना का समस्त स्टाफ उपस्थित था। सभी ने आम लोगों से शांति और सद्भावपूर्ण माहौल में रंगों का यह पर्व मनाने की अपील की।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button