खेती किसानी

Rastriya Gokul Mission : देश भर में 50 लाख से ज्यादा किसानों को रोजगार देने की योजना, पशुओं के उपचार के लिए 4332 से अधिक चल पशु चिकित्सा इकाइयां खुलेंगी

Credit – Social media

Rastriya Gokul Mission: राष्ट्रीय गोकुल मिशन के जरिए थोक में रोजगार मुहैया कराने के लिए केंद्रीय मत्स्य पालन, पशु पालन और डेयरी मंत्रालय द्वारा भी खास प्रयास किए जा रहे हैं। मंत्रालय का लक्ष्य 50 लाख से अधिक किसानों को रोजगार देना है। मंत्रलाय द्वारा इसके लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी पर आर्थिक मदद की जाएगी।

केन्द्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री संजीव बालियान ने मंगलवार को नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान अमृत काल में अमृत पीढ़ी को सशक्त बनाने और भारत के युवाओं को अधिकार सम्पन्न बनाने पर अपने विचार व्यक्त किए। (Rastriya Gokul Mission)

Also Read : Post Office Scheme: पोस्‍ट ऑफिस की ये स्‍कीम है कमाल की! इस तरह निवेश कर सिर्फ कुछ साल में मिलेगा 16 लाख का रिटर्न

उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय द्वारा युवाओं को स्वरोजगार दिलाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में विस्तार से बताया। डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि हमारा विभाग 50 लाख से अधिक किसानों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार देगा।

Also Read : Betul News : गृहमंत्री से मिले बैतूल के पत्रकार, जांच डीजीपी को सौंपी; डीजीपी ने आईजी को दिए निर्देश

योजना में मिलेगी 50 लाख से 4 करोड़ तक की सब्सिडी (Rastriya Gokul Mission)

राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत गाय/भैंस/सूअर/मुर्गी/बकरी प्रजनन फार्म और हरा चारा सुरक्षित रखने वाली (साइलेज) इकाइयों को क्रमश: 4 करोड़, 1 करोड़, 60 लाख, 50 लाख रुपये की सब्सिडी देने की योजना है। कुल राशि में से 50 प्रतिशत सब्सिडी भारत सरकार द्वारा दी जाएगी और इसके अलावा, ऋण राशि पर 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान भी एएचआईडीएफ योजना के तहत लिया जा सकता है।

डॉ. बालियान ने कहा कि पशुओं के इलाज के लिए 4332 से अधिक चल पशु चिकित्सा इकाई खोलने की व्यवस्था की जा रही है। राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत देशी गाय की नस्लों के पालन-पोषण को प्रोत्साहित किया जा रहा है। कुल 90598 नौकरियों में से, 16000 युवाओं को मैत्री योजना के तहत रोजगार मिला है। देश के युवाओं को मंत्रालय की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। (Rastriya Gokul Mission)

Also Read : PIB Fact Check : यू-ट्यूब पर फर्जी खबर परोसने वाले सावधान ! PIB ने 3 चैनलों का किया भंडाफोड़, एक साल में 100 से ज्यादा चैनल ब्लॉक

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री डॉ. बालियान ने अन्य मंत्रालयों द्वारा युवाओं के लिए खेल, विज्ञान, कौशल और नवाचार के क्षेत्रों में किए गए प्रयासों पर प्रकाश डाला, जो कि युवाओं को पूरी ताकत के साथ आगे बढ़ने में सक्षम बनाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार युवाओं का सशक्तिकरण करने के लिए समर्पित है और भविष्य में भी यह कार्य निरंतर जारी रहेगा।

Rashtriya Gokul Mission - Objectives & Initiatives (UPSC Government Scheme)
Credit – Social media

 

श्री बालियान ने वर्तमान मोदी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि किस प्रकार से पिछले 8 वर्षों में केंद्र सरकार शिक्षा, रोजगार, खेल, स्वास्थ्य, विज्ञान के क्षेत्रों में अनेक योजनाओं के माध्यम से देश के युवाओं के विकास के लिए काम कर रही है। उन्होंने मीडिया को नई शिक्षा नीति, 2020 के उद्देश्यों और भारत को वैश्विक ज्ञान आधारित महाशक्ति बनाने वाले दृष्टिकोण की भी जानकारी प्रदान की।

Also Read : बुधवार स्पेशल भजन – आज के दिन सुबह सुबह यह भजन सुनने से गणेश जी सब संकट और कष्ट दूर कर देते हैं – ganesh ji bhajan

उन्होंने कहा कि चीन, जापान और अमेरिका जैसे देशों को पीछे छोड़ते हुए 2030 में भारत में औसत आयु 31.7 वर्ष होगी, जिसका लाभ निश्चित रूप से विकासशील भारत बनने में हमें प्राप्त होगा। मंत्री श्री बालियान ने कहा कि युवा पीढ़ी देश की रीढ़ है और भविष्य के लिए वे राष्ट्र निर्माता भी हैं, इसलिए आज की युवा पीढ़ी को सशक्त बनाने का मतलब है भारत के भविष्य को सशक्त बनाना।

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित ‘नई राष्ट्रीय युवा नीति देश के युवाओं का समग्र विकास करने की दिशा में एक अभूतपूर्व कदम है, जिसमें युवा विकास के लिए 10 वर्ष की परिकल्पना की गई है, जिसकी प्राप्ति भारत 2030 तक करना चाहता है। इस योजना के अंतर्गत शिक्षा समेत पांच क्षेत्रों में व्यापक रूप से कार्य किया जा रहा है, जिसमें रोजगार और उद्यमिता; युवा नेतृत्व एवं विकास; स्वास्थ्य, तंदुरुस्ती एवं खेल और सामाजिक न्याय शामिल हैं। (Rastriya Gokul Mission)

Also Read : UPSC Interview Questions: हिंदी भाषा का ऐसा कौन सा शब्द है जिसे हम देखते और पढ़ते नहीं हैं? 

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button