Illegal Clinic Sealed: दो बच्चों की मौत के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग, दो अवैध क्लिनिक सील
अंकित सूर्यवंशी, आमला (Illegal Clinic Sealed)। दो बच्चों की मौत और पूरे प्रदेश में हड़कंप मचने के बाद आखिरकार स्वास्थ्य विभाग नींद से जागा है, लेकिन अभी भी रस्म अदायगी ही चल रही है। टप्पा तहसील बोरदेही क्षेत्र में अवैध रूप से मेडिकल प्रेक्टिस कर रहे दो झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को कार्रवाई की। यह बात अलग है कि अभी भी बड़ी संख्या में झोलाछाप डॉक्टर अभी भी क्षेत्र में एक्टिव हैं।
बीएमओ डॉ. अशोक नरवरे के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के तहत दोनों क्लिनिकों को सील कर दिया गया। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि यह कार्रवाई केवल खानापूर्ति साबित हुई है। क्षेत्र में करीब एक सैकड़ा से अधिक झोलाछाप डॉक्टर वर्षों से खुलेआम अवैध प्रैक्टिस कर रहे हैं, लेकिन अब तक अधिकांश पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है।

दो बच्चों की मौत से हड़कंप
बताया जा रहा है कि हाल ही में दो बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा था। जिसके बाद यह सीमित कार्रवाई की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध प्रेक्टिशनरों के गलत इलाज के चलते कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। बावजूद इसके विभाग की ढीली कार्यशैली के चलते स्थिति जस की तस बनी हुई है।

लोग बोले- पूरी तरह करें सफाया
क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि स्वास्थ्य विभाग केवल दिखावटी कार्रवाई न करें, बल्कि क्षेत्र से झोलाछाप डॉक्टरों का पूरी तरह से सफाया किया जाएं ताकि भविष्य में कोई घटना दोबारा न हों। इनकी जानकारी बाकायदा विभाग के अधिकारियों को भी है।
इन क्लिनिकों पर की गई कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को बोरदेही में स्वास्थ्य विभाग और नायब तहसीलदार श्याम बिहारी समेले द्वारा ग्राम पंचायत के सामने स्थित जन औषधि केंद्र नामक क्लिनिक को सील किया गया। इसके साथ ही बस स्टैंड के एक अन्य गजानंद मेडिकल स्टोर को भी सील करने की कार्यवाही की गई है।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



